Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस ने पंचकूला के लिए विशेष मेनिफेस्टो पेश किया

Updated on Friday, May 01, 2026 21:45 PM IST

चंडीगढ़/पंचकूला हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस का विशेष घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर विधायक चंद्र मोहन, मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज एवं जिला अध्यक्ष संजय चौहान सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
घोषणा पत्र जारी करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह दस्तावेज़ केवल वादों का संग्रह नहीं, बल्कि पंचकूला के समग्र और योजनाबद्ध विकास का एक ठोस रोडमैप है, जिसे शहर की वास्तविक समस्याओं और जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

 

 

  • पंचकूला में कांग्रेस का वादा: स्मार्ट सिटी और बेहतर सुविधाएं
  • नगर निगम चुनाव: कांग्रेस का विकास रोडमैप जारी
  • पंचकूला चुनाव: कांग्रेस का विकास केंद्रित घोषणा पत्र जारी

 


उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र में पंचकूला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने, पेयजल व्यवस्था सुधारने, सड़कों और गलियों का पुनर्निर्माण, कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने तथा पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या का स्थायी समाधान करने जैसे अहम मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही मल्टीलेवल पार्किंग, फ्री पार्किंग, सोलर सिटी का निर्माण और शहर में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का संकल्प लिया गया है।
घोषणा पत्र में RWA के साथ बेहतर तालमेल, सामुदायिक भवनों की बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने, व्यावसायिक क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण और वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों व जरूरतमंदों के लिए सुविधाजनक सेवाएं सुनिश्चित करने का भी वादा किया गया है।

 

  • पंचकूला के लिए जनसुविधाओं पर जोर
  • कांग्रेस का पंचकूला प्लान: इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं पर फोकस

 


राव नरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों और कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं—जैसे बिजली, पानी, सड़क और स्वच्छता—सुनिश्चित की जाएंगी। इसके अलावा शहर में सीसीटीवी, वाई-फाई सुविधा, साइबर हब, बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता सेवाओं के साथ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण व रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अधूरे विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा और नगर निगम में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राव नरेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि कांग्रेस का यह घोषणा पत्र पंचकूला के विकास की नई दिशा तय करेगा और शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिकों के अनुकूल बनाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विकास और जवाबदेही की राजनीति को मजबूत करें। इस पत्रकार वार्ता के दौरान शशि शर्मा, जसवीर मलौर, विजय बंसल और कांग्रेस के सभी पार्षद पद प्रत्याशी एवं कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X