Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शहर के तेजी से विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी : डा. सतीश पूनिया

Updated on Friday, May 01, 2026 21:39 PM IST

चंडीगढ़,  1 मई। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि शहर का निरंतर एव तेजी से विकास के लिए ट्रिपल इंजन सरकार बननी जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश का विकास भाजपा सरकार में ही संभव है। डा. पूनिया ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों से पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जनसुविधा से लेकर जनकल्याण की अनेकों योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार हर नागरिक के संकल्प और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है
डा. पूनिया ने शुक्रवार को अंबाला स्थित भाजपा कार्यालय अंब कमल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी और सभी वार्ड प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जीताने की अपील की। डा. पूनिया ने प्रबुद्धजनों के साथ भी बैठक की और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से मतदान कराने का आग्रह किया। उन्होंने वार्ड-13 में एक सभा को भी संबोधित किया और हर वार्ड में कमल खिलाने का लोगों से आग्रह किया।

नायब सैनी सरकार हर नागरिक के संकल्प और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है : डा. सतीश पूनिया

जनता का भरोसा भाजपा के साथ, निकाय चुनाव मेंं खिलेगा कमल : डा. सतीश पूनिया


बैठक के दौरान डा. पूनिया ने बूथों को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी चुनाव को छोटा मानकर नहीं चलती। भाजपा के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव व मेहनत से लगातार भाजपा चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति बढ़ रहा है। यही कारण है कि लोगों ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा को सेवा का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे जोश के साथ मैदान में उतरें और लोगों को भाजपा के प्रति मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा भाजपा की नीतियों और कार्यों पर है, इसलिए लोगों को भाजपा के प्रति प्रेरित करना जरूरी है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ पार्टी को विजय दिलाने का भरोसा दिलाया।
प्रबुद्धजनों के साथ बैठक में डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग को समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने और भाजपा की नीतियों को सही रूप में प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
वार्ड 13 में आयोजित सभा में डा. सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है। गरीब कल्याण की योजनाओं का समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। हरियाणा का किसान, व्यापारी, कर्मचारी सहित हर वर्ग भाजपा की नीतियों से खुश हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसका एक-एक वादा भाजपा संकल्पित होकर पूरा करेगी। उन्होंने लोगों से मेयर अक्षिता सैनी और वार्ड प्रत्याशी को विजयी बनाने का आग्रह किया।  इस दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, जिला प्रभारी धर्मवीर मिर्जापुर, जिला अध्यक्ष मनदीप राणा और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X