Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

श्याम लाल बंसल को बढ़ता समर्थन, प्रचार तेज

Updated on Thursday, April 30, 2026 20:19 PM IST

पंचकूला । नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र भाजपा मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल के पक्ष में समर्थन लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ने भी उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। सेक्टर-5 स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने भाग लेकर 10 मई को होने वाले चुनाव में मेयर सहित सभी 20 पार्षद उम्मीदवारों को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

आयुर्वेदिक एसोसिएशन और सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन

जनसभाओं और कार्यक्रमों से चुनाव अभियान में आई तेजी

एसोसिएशन के प्रधान डॉ. पदम सिंह राणा ने कहा कि श्याम लाल बंसल हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। उनके सरल स्वभाव और कार्यशैली से प्रभावित होकर एसोसिएशन ने भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर डॉ. मदन लाल खन्ना, डॉ. तरसेम शर्मा, डॉ. ललित गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. बलजीत सल्याण, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. करनेल सिंह और डॉ. नरेश शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, चुनाव प्रचार को गति देने के उद्देश्य से गुड मॉर्निंग क्लब पंचकूला द्वारा निरझर वाटिका पार्क में सुबह नाश्ते पर एक विशाल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पंचकूला के समुचित विकास के लिए इस बार ट्रिपल इंजन सरकार बनाना जरूरी है, ताकि सड़कों और पार्कों का बेहतर विकास हो सके। कार्यक्रम में सतप्रकाश बंसल, माते राम गोयल, जगमोहन गर्ग, पदम जिंदल, विजय गर्ग, रोशन लाल जिंदल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान वार्ड-2 से पार्षद प्रत्याशी परमजीत कौर और वार्ड-13 से प्रत्याशी दीपक गर्ग ने भी लोगों को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया कि वे श्याम लाल बंसल के नेतृत्व में शहर के विकास के लिए पूरी मेहनत करेंगे। इसके अलावा माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट द्वारा होटल पल्लवी में आयोजित रात्रि भोज जनसभा में भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में माहौल नजर आया। सभा में मतदाताओं को 10 मई को मतदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। बंतो कटारिया, जगमोहन गर्ग, उमेश सूद, अमित जिंदल और अन्य नेताओं ने श्याम लाल बंसल को मिलनसार और जमीनी नेता बताते हुए उनके पक्ष में जोरदार प्रचार करने का आह्वान किया।

श्याम लाल बंसल ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत अटल सभागार पंचकमल, सेक्टर-5 चुनाव कार्यालय और विभिन्न इलाकों में कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन के टिप्स दिए। उन्होंने मोगीनंद गांव, राजीव कॉलोनी, सेक्टर-16 और 12ए के पार्कों सहित कई स्थानों पर जनसभाएं कीं। चुनाव कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जो चुनाव सामग्री लेकर घर-घर संपर्क अभियान में जुट गए हैं। खास बात यह रही कि महिलाओं में भी चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X