Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

“घोटालों की सरकार या विकास की सरकार—फैसला अब आपके हाथ में” : सुधा भारद्वाज

Updated on Thursday, April 30, 2026 20:03 PM IST

पंचकूला। नगर निगम पंचकूला चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया और नागरिकों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 18, होटल आर प्लाजा, सेक्टर-15 मार्केट, अलीपुर, मोगीनंद तथा सेक्टर-17 स्थित हरको सोसायटी में लोगों से संवाद किया।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए सुधा भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भारी-भरकम टैक्स देने के बावजूद पंचकूला के नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के विकास कार्यों के लिए निर्धारित धनराशि घोटालों और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है, जिससे शहर का समुचित विकास बाधित हो रहा है।
उन्होंने कहा, “झूठ की सरकार नहीं—काम की सरकार चाहिए।”
साथ ही उन्होंने जनता से सीधा सवाल करते हुए कहा, “घोटालों की सरकार या विकास की सरकार—फैसला अब आपके हाथ में है।”
सुधा भारद्वाज ने हाल ही में सामने आए 159 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ पारदर्शी है, तो फिर जिम्मेदारी केवल अधिकारियों पर ही क्यों डाली जा रही है? क्या इस पूरे प्रकरण में बड़े चेहरों की भूमिका की जांच नहीं होनी चाहिए?
अंत में उन्होंने कहा कि पंचकूला की जागरूक जनता सब कुछ देख और समझ रही है, और इस बार वह विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही के पक्ष में अपना निर्णय सुनाएगी।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक चंद्र मोहन, संजय चौहान , संदीप सोही, सलीम , सुषमा खन्ना, गीता कांगड़ा, पूनम चौहान, सुनीता शर्मा, श् मुकेश सिरसवाल एवं कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X