Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

निकाय चुनाव में हरियाणा में एकतरफा कमल खिलेगा : मोहन लाल बड़ौली

Updated on Thursday, April 30, 2026 19:58 PM IST

चंडीगढ़, 30 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को सोनीपत में भाजपा मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के चुनाव कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नगर निकाय चुनाव में कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनसमूह का उत्साह और जोश इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में व्यापक समर्थन है और निकाय चुनाव में हर ओर कमल खिलने जा रहा है।

जनता ने कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह सफाया करने का मन बना लिया है : मोहन लाल बड़ौली

जनता ने मन बना लिया है हरियाणा को कांग्रेस मुक्त बनाना है और विकास की यात्रा को आगे बढ़ाना है : मोहन लाल बड़ौली


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल बन चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह सफाया होना तय है, क्योंकि जनता अब कांग्रेस के झूठ और भ्रामक वादों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अब विकास और पारदर्शिता की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है जो भाजपा की पहचान है।
प्रदेश अध्यक्ष ने नायब सैनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए ठोस कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार ने प्रदेश में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास किया है। प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू की है और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के हित और गरीब कल्याण की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया गया है।


बड़ौली ने कहा कि भाजपा की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों से जनता पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि हरियाणा को कांग्रेस मुक्त बनाना है और विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे वार्ड-वार्ड जाएं और जनता से कमल के फूल पर बटन दबाकर वोट देने की अपील करें।
प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर नायब सैनी सरकार की उपलब्धियां बताएं और प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी मेहनत से ही चुनावी जीत सुनिश्चित होती है।
मोहन लाल बड़ौली ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ चुनाव प्रचार में जुटें और भाजपा प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनीपत सहित हरियाणा में हो रहे नगर निकाय चुनाव भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X