Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शगुन योजना से पुलिस परिवारों को सहारा

Updated on Thursday, April 30, 2026 19:52 PM IST

चंडीगढ़, 30 अप्रैल।* हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी, संवेदनशील और जनकल्याणकारी नेतृत्व में राज्य में पुलिस कर्मियों के सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा तंत्र को नई मजबूती मिल रही है। मुख्यमंत्री की “पुलिसकर्मियों के उत्थान व कल्याण” की अवधारणा को साकार करते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई शगुन योजना 1 अप्रैल से प्रभावी रूप से लागू कर दी गई है। यह योजना न केवल पुलिसकर्मियों के बच्चों की शादी में उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि पुलिस परिवारों के सम्मान और सुरक्षा को भी सुनिश्चित करती है। अब तक इस योजना के तहत 18 पुलिसकर्मियों को 2.5-2.5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा, 12 नए आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।  यह योजना विशेष रूप से पुलिसकर्मियों के बच्चों, खासकर बेटियों के विवाह के अवसर पर आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे वे बिना किसी वित्तीय दबाव के अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
 
*संकल्प से सिद्धि तक: डीजीपी अजय सिंघल*
 
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस पहल को पुलिस बल के मनोबल से जोड़ते हुए कहा कि पुलिसकर्मी कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दिन-रात अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे में उनका और उनके परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शगुन योजना इसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि अप्रैल माह के दौरान हरियाणा पुलिस ने शगुन योजना के तहत 18 पुलिसकर्मियों को लाभान्वित किया है। पुलिस महानिदेशक का दायित्व संभालने के उपरांत हमने इस योजना को प्रारंभ करने का जो संकल्प लिया था, उसे आज सफलतापूर्वक साकार किया गया है। यह योजना पुलिस परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है।
 
*सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की दिशा*
 
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि पुलिस परिवारों को एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच देना है, ताकि वे निश्चिंत होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। विभाग द्वारा बनाई जा रही प्रत्येक योजना का लक्ष्य पुलिसकर्मियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उनके परिवारों को सशक्त करना है।
 
*लाभार्थियों में उत्साह और संतोष*
 
लाभान्वित कर्मियों— जैसे ईएसआई/एचसी सुखबीर सिंह, एसआई राजपाल सिंह, ईएचसी कैलाश, श्री करम चंद, एसआई कमल चंद, ईएएसआई सुरेंद्र कुमार, ईएएसआई संजीव कुमार, एसआई रविंदर सिंह, श्री रामधन, ईएसआई कश्मीर सिंह एवं कॉन्स्टेबल सतपाल, ASI अशोक कुमार, EASI सीता राम, ASI राजपाल, ASI धर्मेंद्र सिंह, SI जयपाल तथा कॉन्स्टेबल संदीप कुमार ने इस योजना को “वास्तविक अर्थों में आर्थिक सहायता देने वाली पहल” बताते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। 
 
*अनुभव साझा करते हुए लाभार्थियों की प्रतिक्रिया*
 
एसआई कमल चंद ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बेटी के विवाह जैसे महत्वपूर्ण और भावनात्मक अवसर पर आर्थिक प्रबंधन करना कई बार चुनौतीपूर्ण हो जाता है, ऐसे में शगुन योजना के तहत मिली सहायता हमारे लिए बड़ी राहत साबित हुई है। इसी प्रकार, एक अन्य लाभार्थी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस योजना ने हमें आत्मसम्मान के साथ अपने सामाजिक दायित्व निभाने की शक्ति दी है। यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि विभाग की ओर से हमारे प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। कुछ कर्मियों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिस संवेदनशीलता के साथ हमारे परिवारों की जरूरतों को समझा है, वह सराहनीय है। इससे हमें यह भरोसा मिलता है कि विभाग हर परिस्थिति में हमारे साथ खड़ा है।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X