पंचकुला पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 12 से आजाद उम्मीदवार ओमवती पूनिया ने मंगलवार को सेक्टर 11, पार्क पीडीएस 1103 और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से समर्थन और वोट की अपील की। प्रचार के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भारी समर्थन का भरोसा दिलाया।
ओमवती पूनिया ने कहा कि उन्होंने पार्षद रहते हुए वार्ड के विकास में कोई काम अधूरा नहीं छोड़ा, यही कारण है कि जनता ने दो बार उन पर विश्वास जताकर उन्हें पार्षद बनाया। उन्होंने कहा कि आगे भी वार्ड के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी।
इस मौके पर समर्थक राकेश गोयल ने कहा कि पंचकूला के वार्डों में वार्ड नंबर 12 विकास के मामले में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि ओमवती पूनिया की खासियत है कि वह लोगों के दिलों में बसती हैं और हर वर्ग को साथ लेकर चलती हैं। वार्ड में सफाई, पार्कों की देखरेख, पेयजल, बिजली और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाकर उन्होंने जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी ओमवती पूनिया को भारी समर्थन मिलेगा। इस मौके पर सेक्टर 11 के पार्क पीडीएस 1103 पार्क के जनरल सेक्रेटरी राकेश गोयल, रमेश साहनी, अनु,अमित गुप्ता, सुरेंद्र अरोड़ा अनिल गोयल,जसवीर, बिट्टू, नरेश शर्मा, अनिल,राजेश गोयल आकर्षण गोयल मेहरा देवगन मनीष गोयल सुमन गोयल जैस्मिन, दर्शन वालिया, एसएस बेदी, जेडी शर्मा और रखा मौजूद रहे