Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

आयुर्वेद रोगों के उपचार के साथ संपूर्ण जीवनशैली : प्रो. सतीश गंधर्व

Updated on Wednesday, April 29, 2026 22:25 PM IST

चंडीगढ़, 29 अप्रैल। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला का राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) जयपुर के बीएएमएस बैच 2023-24 के विद्यार्थियों ने दौरा किया। विद्यार्थियों ने एडमिन ब्लॉक, हर्बल गार्डन और अस्पताल में ओपीडी एवं आईपीडी के साथ पंचकर्म, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी का अवलोकन किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के विभिन्न आयामों को व्यावहारिक रूप से समझा।


एनआईए जयपुर के बीएएमएस बैच 2023-24 के विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का दौरा

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति और रोगियों की देखभाल कार्यशैली को समझा

संस्थान में हर रोज 500 से ज्यादा रोगी स्वास्थ्य सेवाओं का उठा रहे लाभ : डॉ. गौरव गर्ग


छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवन शैली है। वर्तमान समय में जब जीवनशैली जनित रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, तब आयुर्वेद की प्रासंगिकता और भी अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने ने औषधीय पौधों के बारे में बताते हुए कहा कि पेड़-पौधे का आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों के तौर पर होता है। संस्थान के हर्बल गार्डन में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे हैं, जोकि आयुर्वेद उपचार में कारगर हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पेड़-पौधों के संरक्षण का भी आह्वान किया।
प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में बीएएमएस के साथ पंचकर्म कोर्स संचालित किए जा रहे हैं और नए कोर्सों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।


उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव गर्ग ने अस्पताल की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया कि संस्थान में 12 विशेष ओपीडी संचालित हैं। आईपीडी सुविधा भी है, जहां पर रोगियों की देखभाल और उपचार किया जा रहा है। संस्थान के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा रोगियों को परामर्श और उपचार किया जा रहा है। हर रोज संस्थान में 500 से ज्यादा रोगी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
द्रव्य गुण विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीष पमनानी ने विद्यार्थियों को संस्थान का दौरा कराया। उन्होंने हर्बल गार्डन में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों के उपयोग के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एनआईए पंचकूला से शरीर रचना विभाग से विभागाध्यक्ष एवं मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रोफेसर प्रह्लाद रघु, रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समित मसंद तथा एनआईए जयपुर से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रितेश रामनानी और डॉ. तरुण शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X