Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए इस मुद्दे के साथ कर रही खिलवाड़ : आदित्य सुरजेवाला

Updated on Monday, April 27, 2026 22:02 PM IST

चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2026 हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में कैथल कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। अपने अभिभाषण में आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है, जबकि भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए इस मुद्दे के साथ खिलवाड़ कर रही है।



कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा में महिला आरक्षण भाजपा सरकार को घेरा, कहा - कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया



विधायक सुरजेवाला ने अपने अभिभाषण में तथ्यों के साथ भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया तो पूरी कांग्रेस ने इसका समर्थन किया। हर कांग्रेस सांसद ने बिल के पक्ष में वोट डाला। यह कांग्रेस का बिल था, जिसे 2010 में राज्‍यसभा में पास कराया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और नरसिम्हा राव ने 73वें व 74वें संविधान संशोधन के जरिए महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण दिलाया। आज जो महिला सरपंच, पंचायत सदस्य और जिला परिषद सदस्य हैं, वह कांग्रेस की देन है।
 उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी से सवाल करते हुए कहा कि 2023 का बिल पास होने के बाद तीन साल तक भाजपा ने इसे लागू क्यों नहीं किया? 17 अप्रैल 2026 को ही नोटिफाई क्यों किया? क्या यह टाइमिंग भाजपा द्वारा राजनीतिक फायदे के लिए महिलाओं के आरक्षण के साथ खिलवाड़ नहीं है?

भाजपा द्वारा लाए गए नए बिल की सच्चाई उजागर करते हुए विधायक आदित्य सुरजेवाला ने दावा किया कि भाजपा का यह बिल महिलाओं को संख्या के आधार पर आरक्षण न देकर उनके हकों के साथ कुठाराघात करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बिल लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने, नई डेलिमिटेशन कमीशन बनाने और 2011 की पुरानी जनगणना के आधार पर डेलिमिटेशन करने का प्रावधान रखता था। अगर भाजपा सरकार चाहती तो लोकसभा में उसी वक्त यह बिल लागू कर सकती थी लेकिन इनकी मंशा केवल लोकसभा सीटों को बढ़ाना और वोट डिलिमिटेशन करना था। उन्होंने कहा कि हरियाणा की आज 10 लोकसभा सीटें हैं, नए बिल में 13-14 मिल सकती थीं, लेकिन 850 सीटों वाले सदन में यह सिर्फ 1.5% रह जातीं। भाजपा द्वारा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, गोवा, दिल्ली, असम और पूरे नॉर्थईस्ट की राजनीतिक ताकत खत्म करने की साजिश थी।

पिछड़े वर्गों के हक़ को लेकर भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी रोज़ पिछड़े वर्गों का नाम लेते हैं, लेकिन कास्ट सेंसस की मांग कांग्रेस और राहुल गांधी ने उठाई। कांग्रेस चाहती है कि बीसी समाज महिलाओं को भी महिला आरक्षण का पूरा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 की नई जनगणना से डरती है, इसलिए पुराने 2011 के आंकड़ों पर डेलिमिटेशन की साजिश रची गई। ताकि 2027 की जनगणना में बीसी समाज को अपनी सही संख्या न पता चल जाए और जिससे मातृशक्ति महिला आरक्षण में अपना हक न माँग ले। आदित्य सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि जांगड़ा, प्रजापति, सुनार, धीमान, सैनी, कंबोज, कश्यप आदि समाजों की माताओं और बेटियों की आवाज विधानसभा में क्यों नहीं गूंजनी चाहिए?

उन्होंने कांग्रेस की ओर से वादा करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री आज ही प्रधानमंत्री के पास जाकर सभी बीसी समाज महिलाओं को महिला आरक्षण बिल में उनका हक दिलाने की बात करेंगे, तो कांग्रेस उनके साथ खड़ी होगी। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ आरक्षण की नहीं, बल्कि हरियाणा के स्वाभिमान की, छोटे राज्यों के अस्तित्व की और हर बहन-बेटी की लड़ाई है। जब तक उनका हक नहीं मिलता, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X