Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नारी शक्ति ही देश की असली ताकत

Updated on Monday, April 27, 2026 21:40 PM IST

चंडीगढ़, 27 अप्रैल - हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आज नारी शक्ति देश की सभी महत्वपूर्ण इकाइयों को चला रही है। देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर जहां महामहिम द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं , वहीं देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण मजबूती से अर्थव्यवस्था को संभाल रही हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी आज हरियाणा विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में बोल रहे थे। बेदी ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकारें जनगणना और परिसीमन के समय सत्ता पर आसीन रही, लेकिन महिला आरक्षण के प्रति  कभी गंभीर नहीं हुईं। आज जब परिसीमन के साथ आरक्षण को जोड़ने की बात हो रही है तो विपक्ष को नुकसान नजर आ रहा है, जबकि इससे कोई नुकसान नहीं होगा।

 

 

बीजेपी का संकल्प है महिला को सम्मान और अधिकार देना : कृष्ण कुमार बेदी

उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग भ्रूण हत्या  का लाइसेंस देने का समर्थन करते थे, वे आज महिला सम्मान की बात का ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान की पानीपत से शुरुआत की थी , तब हरियाणा के 21 में से 12 जिलों में कन्याओं का लिंगानुपात बहुत ही दयनीय स्थिति में था। उस वक्त 1000 लड़कों की तुलना में केवल 822 लड़कियां थीं। ऐसे संकट के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य से कन्या भ्रूण हत्या का कलंक मिटाने का काम किया और बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओं का नारा देकर जागरूकता फैलाई।

बेदी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री  ने महिलाओं की सुरक्षा की बात की, तब भी कांग्रेस ने समर्थन नहीं दिया। हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए बाल्यावस्था से ही शिक्षा और स्वास्थ्य का प्रबंध किया है। हरियाणा में लड़कियों को ग्रेजुएशन तक फ्री शिक्षा दी जा रही है, लेकिन विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा "विपक्ष हमेशा 'किसान-किसान' कर रहा है, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एमएसपी पर किसानों की 24 फसलें खरीदने का ऐतिहासिक कार्य किया है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इसके अलावा 'हर घर जल' योजना से हर घर में नल पहुंचाया और महिलाओं की सुरक्षा के लिए घरों में शौचालय बनाकर उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे  और बाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा में भी इसे लागू करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि जब महिला आरक्षण बिल गिरा तो विपक्ष लड्डू बांट रहा था और ढोल बजा रहा था। अगर जब प्रधानमंत्री ने कन्या भ्रूण हत्या का कलंक मिटाने का काम किया तब लड्डू बांटते तो देश एवं समाज के लिए बेहतर होता। आने वाले समय में देश की महिलाएं विपक्ष को उनका वजूद बता देंगी। विपक्ष केवल कुर्सी के लिए तड़प रहा है।

 

श्री बेदी ने कहा कि जब वीर सैनिकों ने पाकिस्तान में जाकर 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया, तब भी विपक्ष ने शक जाहिर किया। आज विपक्ष दिखावे के तौर पर विधानसभा परिसर के बाहर समानांतर विधानसभा चलाने का झूठा दिखावा कर रहा है। उन्हें खुशी होती अगर वे भी साथ में इसी सदन में रहते। उन्होंने कहा कि नारी को अधिकार दिलाना और सशक्त करना भाजपा का संकल्प है।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि जब देश में यूपीआई शुरू हुआ तब भी विपक्ष ने इसका विरोध किया था। आज जनता सबसे ज्यादा यूपीआई का उपयोग  कर रही है।  उन्होंने कहा कि देश की जनता अगले लोकसभा चुनाव में विपक्ष को 100 सदस्यों का आंकड़ा भी पार नहीं करने देगी।

 

उन्होंने लोकसभा में "नारी शक्ति अधिनियम" गिरने पर विपक्ष की निंदा की और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा लाये गए प्रस्ताव का समर्थन किया। 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X