Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महिला आरक्षण पर विपक्ष पर गंगवा का वार, चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी

Updated on Monday, April 27, 2026 21:34 PM IST

चंडीगढ़ 27 अप्रैल- हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने विधानसभा सत्र के दौरान नारी वंदन अधिनियम पर अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  द्वारा विपक्ष के रवैये को लेकर लाए गए निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विपक्ष ने महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने का काम किया तथा आज की चर्चा के अंदर भी वो सदन में उपस्थित नहीं है, तो ऐसे में प्रदेश की माताएं—बहनों की आधी आबादी वो अगली बार इन्हें सदन के अंदर आने ही नहीं देगी तथा बाहर ही रखने का काम करेगी।

 

माताएं और बहनें अगली बार कांग्रेसियों को सदन के अंदर आने ही नहीं देगी: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

 

विपक्ष के रवैये को लेकर विधानसभा सदन में लाए गए निंदा प्रस्ताव का मंत्री ने किया समर्थन, साधा निशाना 

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आज केवल महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की बात नहीं है, बल्कि प्रश्न यह है कि क्या भारत का लोकतंत्र अपनी आधी आबादी को केवल तालियां ही देगा या निर्णय निर्माण की मेज पर उनके वैधानिक, संवैधानिक और सम्मानजनक स्थान भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह बहस सत्ता की संरचना की नहीं, सत्ता की नहीं बल्कि संरचना की है। सीटों की नहीं, बल्कि न्याय की है। राजनीति की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा की है। गंगवा ने इस दौरान भारतीय संस्कृति में प्रचलित उदाहरण जहां पर नारी का आदर व उसकी पूजा होती है, वहां पर देवता निवास करते हैं, का उदाहरण देते हुए कहा कि आज जो आधी आबादी है उसे राजनीतिक हक देने की बात है। उसका विरोध करने का काम विपक्ष ने किया, जो गलत है।

गंगवा ने कहा कि पार्लियामेंट में जब बोलने की बात थी तो विपक्षी कहते थे कि हम बिल के पक्ष में हैं। लेकिन जब वोटिंग की बात आई तो उसके विरोध में वोट करके उसको रोकने का काम विपक्ष के लोगों ने किया। 2029 के चुनाव के अंदर माताओं बहनों को राजनीतिक आरक्षण का बिल मोदी सरकार जो लेकर आई थी। उस हक से विपक्ष ने उनको वंचित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग तथ्यहीन बातें करके केवल और केवल गुमराह कर रहे है। महिलाओं को उनका हक मिल सके इसलिए बिल लाया गया था, लेकिन इन्होंने तो हमेशा ही अच्छे कार्यो का भी विरोध करने का काम किया। धारा 370 हटाने का भी विरोध करने का काम किया गया था। राम मंदिर निर्माण का भी विरोध करने का काम किया था। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ये तमाम कार्य हुए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय के अंदर जब और ज्यादा ताकत बहनें महिलाएं मोदी सरकार को देने का काम करेंगी तो निश्चित रूप से उनका हक उनको जो है वो देने का काम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X