Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अमर्यादित बयान पर कांग्रेस का हमला, माफी की मांग

Updated on Monday, April 27, 2026 21:20 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी एवं विधायक चंद्रमोहन के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बयान पूरी तरह शर्मनाक, अस्वीकार्य और प्रदेश की जनता का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान न केवल राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार करते हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सभ्यता पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्तियों से संयमित भाषा, शालीन व्यवहार और गरिमापूर्ण आचरण की अपेक्षा की जाती है। विशेष रूप से जब बात किसी दिवंगत जननेता की हो, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा, प्रदेश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में समर्पित किया हो, तब इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

 स्वर्गीय चौधरी भजनलाल एवं विधायक चंद्रमोहन पर की गई अमर्यादित टिप्पणी शर्मनाक

 अस्वीकार्य व प्रदेश की जनता का अपमान है : राव नरेंद्र सिंह


उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी भजनलाल हरियाणा की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने प्रदेश को नई दिशा देने, विकास कार्यों को गति देने तथा आमजन की आवाज को सत्ता तक पहुंचाने का कार्य किया। प्रदेश की जनता आज भी उनके योगदान को सम्मान और आदर के साथ याद करती है। ऐसे महान नेता के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि केवल स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी ही नहीं, बल्कि उनके पुत्र एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा वर्तमान विधायक  चंद्रमोहन के बारे में भी जिस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग किया गया, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं, राजनीतिक संस्कारों और सामाजिक शुचिता से कोसों दूर है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह हो सकता है, लेकिन व्यक्तिगत कटाक्ष और अमर्यादित भाषा किसी भी सभ्य लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं में बढ़ता अहंकार और सत्ता का दुरुपयोग अब उनके बयानों और व्यवहार में साफ दिखाई देने लगा है। राजनीति में अहंकार, अभद्रता और विरोधियों के प्रति अपमानजनक रवैया पतन की पहली निशानी होती है। जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर ऐसे व्यवहार का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को इस पूरे मामले पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।
इसके लिए रेखा शर्मा को एवं भाजपा को सार्वजनिक रूप से चौधरी भजनलाल परिवार,  चंद्रमोहन तथा प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही संबंधित सांसद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर यह संदेश देना चाहिए कि भाजपा में भी राजनीतिक मर्यादाओं का सम्मान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं, जननायकों और लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। किसी भी नेता के सम्मान पर आंच आई तो कांग्रेस पार्टी मजबूती से उसका विरोध करेगी और जनता की भावनाओं की आवाज बनकर खड़ी रहेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X