Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

चौटाला का आरोप: महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीति

Updated on Monday, April 27, 2026 18:47 PM IST

चंडीगढ़, 27 अप्रैल। सोमवार को महिला आरक्षण बिल के संदर्भ में बुलाए गए विधानसभा सत्र में बीजेपी सरकार द्वारा लाए गए निंदा प्रस्ताव पर बोलते हुए इनेलो के रानिया से विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा बार-बार सिर्फ एक ही बात कही जा रही है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्ष पास नहीं करवाना चाहता। यह बात कहकर बीजेपी प्रदेश की जनता में सिर्फ भ्रम फैला रही है। जबकि सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण बिल सितंबर 2023 में लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में बहुमत से पास हो चुका है।

महिला आरक्षण बिल सितंबर 2023 में लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में बहुमत से पास हो चुका है

अगर बीजेपी नारी सशक्तिकरण करना चाहती है तो उनकी अच्छी शिक्षा पर ध्यान दें और महिला आरक्षण बिल को परिसीमन बिल से हटाएं, महिला आरक्षण को लॉटरी सिस्टम से लाएं, गंदी राजनीति कर जनता को गुमराह न करें

विपक्ष ने 131 वें संवैधानिक संशोधन को पास होने से रोका है। इसका जिक्र न तो बीजेपी सरकार कर रही है और न ही मीडिया। 2023 में जब महिला आरक्षण दिया गया था तभी यह फैसला भी कर लिया था कि पहले देश में जनगणना होगी उसके बाद महिला आरक्षण लागू किया जाएगा। बीजेपी सरकार जनता के बीच में एक झूठा नैरेटिव चला रही है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया दरअसल सच्चाई यह है कि बीजेपी महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी। जिसके पास होने के बाद बीजेपी अपनी मनमर्जी से परिसीमन करती। महिला आरक्षण कोटा सिस्टम से आता है। अगर परिसीमन बिल पास हो जाता तो बीजेपी सरकार सीटों का आरक्षण भी अपनी मनमर्जी से करती। यह बीजेपी सरकार की बहुत सोची समझी चाल थी।
अर्जुन चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार ड्रोन दीदी का जोर शोर से जनता में बखान करती है। दो सालों में सिर्फ 36 ड्रोन दीदी ही तैयार कर पाए हैं। हरियाणा में 92 लाख महिलाएं हैं कम से कम 36 हजार ड्रोन दीदी तैयार की जानी चाहिए थी। तब हम मानते कि हरियाणा में नारी सशक्तिकरण आगे बढ़ा है। हम वो दिन देखना चाहते हैं जब हरियाणा की महिलाएं कहें कि हमें लाडो लक्ष्मी योजना नहीं चाहिए। अगर बीजेपी सच में नारी सशक्तिकरण करना चाहती है तो उनकी अच्छी शिक्षा पर ध्यान दें और महिला आरक्षण बिल को परिसीमन बिल से हटाएं। महिला आरक्षण को लॉटरी सिस्टम से लाएं। गंदी राजनीति कर जनता को गुमराह न करें। 
 
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X