Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रेखा शर्मा गलत बयानबाजी कर हमारे नेताओं को बदनाम कर चुनावी लाभ लेना चाहती हैं – सुधा भारद्वाज

Updated on Sunday, April 26, 2026 21:49 PM IST

पंचकूला। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं मेयर पद प्रत्याशी  सुधा भारद्वाज ने भाजपा सांसद रेखा शर्मा द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेता जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि रेखा शर्मा द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल जी तथा वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन बिश्नोई के खिलाफ दिया गया बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, असत्य और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की यह पुरानी आदत रही है कि जब उनके पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं होती, तब वे विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रचते हैं।
उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल जी ने हरियाणा के विकास, किसानों, गरीबों और प्रदेश की जनता के हित में ऐतिहासिक कार्य किए, जिन्हें प्रदेश की जनता आज भी सम्मान के साथ याद करती है। वहीं चंद्र मोहन बिश्नोई ने भी जनसेवा और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया है। ऐसे नेताओं पर इस प्रकार की टिप्पणी करना भाजपा की घटिया मानसिकता को दर्शाता है।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वह व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जवाब दे। जनता अब भाजपा की नकारात्मक राजनीति को समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका करारा जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सम्मानजनक और मुद्दों की राजनीति में विश्वास रखती है, जबकि भाजपा समाज में नफरत और भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। जनता सच जानती है और सच्चाई की जीत निश्चित है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X