Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

“भगवान परशुराम के आदर्शों से प्रेरित हो युवा करें समाज निर्माण”: मोहन लाल बड़ौली

Updated on Sunday, April 26, 2026 20:32 PM IST

चंडीगढ़,   26 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, धर्म, साहस और न्याय के प्रतीक हैं। भगवान परशुराम का जीवन हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। अध्यक्ष बड़ौली रविवार को कैथल में जिला सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे।  

भगवान परशुराम का जीवन साहस, शौर्य और धर्म रक्षा की प्रेरणा देता है : मोहन लाल बड़ौली*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली कैथल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदेशवासियों को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी


इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और प्रदेशवासियों को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत वे शोभा यात्रा में भी शामिल हुए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात भगवान श्री परशुराम चौक का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि यह चौक न केवल श्रद्धा का केंद्र बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भगवान परशुराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का माध्यम भी बनेगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने समाज में समरसता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि व्यक्ति को सदैव सत्य और धर्म के पक्ष में खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन साहस, शौर्य और धर्म रक्षा की प्रेरणा देता है। भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और सभी को साथ लेकर चले हैं। ऐसे में उनके पदचिन्हों पर चलते हुए हमारा भी कर्तव्य बनता है कि सभी को साथ लेकर चलें।
अध्यक्ष बड़ौली बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें समाज सेवा और नैतिकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सही मार्ग पर चलना चाहिए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, धर्म और शाश्वत न्याय के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने जीवन में समाज के उत्थान के लिए कार्य किया और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया।  इस अवसर पर जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X