Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की

Updated on Sunday, April 26, 2026 13:14 PM IST

गुरुग्राम। पुलिस थाना सेक्टर-56 के अंतर्गत घाटा गांव में एक परिवार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि अपने साथ हुई घटना की शिकायत उन्हें डायल 112 पर दी, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ की केस दर्ज कर लिया। उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई ही नहीं की गई। पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर पीडि़त पक्ष ने मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अनिल पुत्र सतपाल निवासी घाटा गांव जिला गुरुग्राम ने शिकायत में कहा है कि बीती 21 अप्रैल 2026 को शाम करीब साढ़े छह बजे घाटा गांव निवासी रामकुमार पुत्र दुलीचंद, राकेश पुत्र रामकुमार, आकाश, रणजीत, भाविक, रामकिशन, सुनील, सौरभ, सुंदर, अंकित, अनुराग, गुलशन, रोहताश उनके घर में जबरन घुसे। उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों द्वारा घर में तोड़-फोड़ भी की गई। उसे काफी चोटें आई।

-हमला करने वाले लोगों का पक्ष लेने का पुलिस पर आरोप
-पुलिस आयुक्त को पीडि़त पक्ष ने दी शिकायत


उसे उपचार के लिए बादशाहपुर के कमाल अस्पताल में दाखिल कराया गया। उनका पूरा परिवार डर के साये में है। पीडि़त अनिल ने बताया कि इस घटना की शिकायत उन्होंने तुरंत डायल 112 पर की। सेक्टर-56 पुलिस थाना में भी लिखित शिकायत दी गई। इसके बाद भी अब तक पुलिस की ओर से उनकी शिकायत पर ना कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीडि़त अनिल का आरोप है कि 21 अप्रैल की घटना के बाद 23 अप्रैल को भी हमलावर ने उसके घर पर जान से मारने की नीयत से लाठी, डंडे व हथियार लेकर आए। अपने घर का गेट बंद करके उन्होंने अपनी जान बचाई। पीडि़त ने शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस ने मारपीट के आरोपियों की ओर से दी गई शिकायत पर पीडि़त पक्ष के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया है कि वे उनकी पीड़ा को समझते हुए सेक्टर-56 थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दें। अगर ऐसा नहीं होता है तो वे भविष्य में फिर से उन पर व उनके परिजनों पर हमला कर सकते हैं। इस मामले में पुलिस आयुक्त की ओर से कार्रवाई के लिए डीसीपी ईस्ट को निर्देशित किया गया है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X