दिल्ली: पी न्यूज़ द्वारा वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित सम्मान "बेस्ट पर्सनालिटी ऑफ द ईयर 2026" से समाज, मीडिया, कला, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह प्रतिभा, समर्पण और समाज सेवा के प्रति उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया। नेतृत्व डॉ. नदीम अहमद, फाउंडर डायरेक्टर, तथा डॉ. अलका सिंह, सीईओ, पी न्यूज़ द्वारा किया गया। दोनों ने सभी सम्मानित हस्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने वालों में शिल्पी बहादुर, स्मृति चड्ढा महाजन, सविता अरोरा, ईशा सक्सेना एवं कुंता बेनी (मेंटर्स, पी न्यूज़) अंजली माथारू (ए जे डायमंड्स एंड गोल्ड सोशल वर्कर,ब्रांड एंबेसडर पी न्यूज़) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही अनीता (टीम लीडर, पी न्यूज़) ।
सम्मानित व्यक्तित्वों में एशिया की प्रतिष्ठित डिवाइन हीलर अनुमेहा कश्यप, डॉ रूही बनर्जी,इंद्रजीत कौर (कल्याण ट्रस्ट), अभिनेता जाहिद अली खान , तानिया रोहिल्ला, सूरज रोहिल्ला,वरुण रस्तोगी सहित अनेक जानी-मानी हस्तियां के नाम शामिल हैं। ब्लड डोनेशन एवं सामाजिक सेवा क्षेत्र से गुरु प्रताप सिंह, अलका शुक्ला, काजल सिक्का, शिवानी मन्ना, एडवोकेट अनम अंसारी, अंकिता राजपूत एवं ज़ोएब आसिफ जैसे समर्पित समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सीता वर्मा, गीत (सीईओ, गीतमाला), एकता शर्मा, अनु आनंद, विजयता सचदेवा (मिस एशिया), आकांक्षा गायत्री, खुशबू सिंह सहित अनेक विशिष्ट हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक सराहनीय प्रयास है। पी न्यूज़ भविष्य में भी ऐसे सम्मान के माध्यम से समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को सम्मानित करता रहेगा।