Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

खेलों से निखरेगा बच्चों का भविष्य, मोबाइल से दूरी जरूरी:अंकुश मिगलानी

Updated on Saturday, April 25, 2026 10:08 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने कहा कि खेल बच्चों के समग्र विकास का आधार हैं। जीत और हार खेल का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेना ही असली सफलता है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल के बढ़ते उपयोग से दूर रहकर मैदान में समय बिताने का संदेश दिया और कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।

बोले : खेल शारीरिक फिटनेस बढ़ाने के साथ मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं


रेडक्रॉस वाइस चेयरमैन आरके मंगलम वर्ल्ड स्कूल विकासपुरी नई दिल्ली में खेल दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। स्कूल में पहुंचने पर आरके मंगलम ग्रुप ऑफ वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन केआर मंगलम ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। खेल दिवस समारोह का शुभारंभ खिलाड़ियों द्वारा मशाल प्रज्वलित करके साथ हुआ। इसके साथ ही, रंग-बिरगें गुब्बारे छोडे गए जिसके साथ ही खेल उत्सव के उद्घाटन की घोषणा की गई। खेल उत्सव कार्यक्रम में परेड, लैजियम ड्रिल और डम्बल ड्रिल ने अपने ताल-मेल से दर्शकों को मुग्ध कर दिया जबकि योग प्रर्दशन ने लचीलापन, सन्तुलन और एकाग्रता को प्रदर्शित किया।
मुख्यातिथि अंकुश मिगलानी ने कहा कि जो बच्चे खेल में भाग नहीं लेते हैं उन्हें भी खेल के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए। जीत व हार एक सामान्य प्रक्रिया है सभी प्रतिभागी नहीं जीत सकते परंतु प्रतियोगिता में भाग लेना ही सहरहानीय है।
अंकुश मिगलानी ने बच्चों को केवल जागरूक ही नहीं किया अपुति उन्होंने बच्चों को शपथ दिलवाई कि वे खेल प्रतियोंगिता में हमेशा भाग लेगे व प्रतिदिन भी अपने मनोरंजन के लिए मोबाइल का इस्तेमाल न करके बाहरी खेलों में भाग लेगें। वाइस चेयरमैन ने स्कूल का दौरा भी किया तथा बच्चों के द्वारा शिक्षा प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता एंव अन्य प्रतियोगिताए, स्कूल डिस्पिलिन इत्यादि के बारे में किए जा रहे कार्यो की समीक्षा कर बहुत सरहाना की तथा बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर जिला विधि सेवा प्राधिकरण दक्षिण-पश्चिम दिल्ली सचिव शुभम देवडिया, ओलंपिक खिलाड़ी रवि दहिया, शिव लोचन, विनोद नागर, रितेश चावला, प्रधानाचार्या प्रिया अरोडा, दिशा स्कूल आफॅ आटिस्टिक चिल्ड्रन की कार्यकर्ता बीनू सहानी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X