Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पंचकूला मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज का नामांकन कराया दाखिल

Updated on Friday, April 24, 2026 20:35 PM IST

पंचकूला : पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज करते हुए मेयर पद प्रत्याशी श्रीमती सुधा भारद्वाज सहित समस्त 20 वार्ड प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल कराया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।

नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे। सैकड़ो की संख्या में गाड़ियों का काफिला लेकर सुधा भारद्वाज नामांकन स्थल पर पहुंची । नामांकन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने कांग्रेस पार्टी तथा प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि पंचकूला की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस पार्टी विकास, पारदर्शिता तथा जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि सुधा भारद्वाज एक मेहनती, ईमानदार और जनसेवा के लिए समर्पित उम्मीदवार हैं, जिन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।
मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने कहा कि पंचकूला शहर के विकास, स्वच्छता, बेहतर नागरिक सुविधाओं, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने जनता से आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला एवं स्थानीय विधायक श्री चंद्रमोहन ने इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीतने की अपील की।
नामांकन कार्यक्रम के बाद शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोश और उत्साह के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पंचकूला नगर निगम चुनाव में जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विकास की नई दिशा तय करेगी।
इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहिन्दर सिंह लक्की, राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध, विधायकअकरम खान, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, शमशेर सिंह गोगी , जसबीर मलौर, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी, लाल बहादुर खोवाल, फ़ोम लाल, संजय चौहान, पवन जैन, विजय बंसल, शशि शर्मा, राकेश सोंधी, विजय वर्मा, नरेश मान, रणधीर सिंह राणा, भूपेंद्र सिंह बूरा, वीरेंद्र जागलान, राजन मेहता, सुरेश युनिसपुर, जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह, परमिंदर परी, अरविंद शर्मा व देवेंद्र सिंह, निलय सैनी, वेणु अग्रवाल तथा रघुवीर भारद्वाज, मोनिका डूमरा , लाजवंती ढिल्लों, गीता,संतोष जून, मिथिलेश, प्रियंका हुड्डा, भावना गुप्ता, सुषमा खन्ना, रमन त्यागी, सुरेश रोड, प्रोफेसर सुल्तान सिंह ढुल एवं हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X