Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भारत महिला सशक्तिकरण से महिला-नेतृत्व वाले विकास की ओर अग्रसर – राज्यपाल

Updated on Friday, April 24, 2026 18:50 PM IST

चंडीगढ़, 24 अप्रैल – हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि नारी शक्ति की अपार क्षमता को पहचानते हुए भारत अब धीरे-धीरे महिला सशक्तिकरण से आगे बढ़कर महिला-नेतृत्व वाले विकास की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जैसे राज्यों में महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्टअप्स में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है, जो महिलाओं में नेतृत्व क्षमता और उद्यमशीलता की बढ़ती भावना का प्रमाण है। राज्यपाल आज चंडीगढ़ स्थित मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन (एमसीएम डीएवी कॉलेज) के वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला, मित्रा घोष भी उपस्थित रहीं।

राज्यपाल ने एमसीएम डीएवी कॉलेज के दीक्षांत समारोह को किया संबोधित


छात्रों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी । उन्होंने कहा कि नवाचार को प्रोत्साहित करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और उद्यमशीलता को सशक्त करने में युवा स्नातकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एमसीएम डीएवी कॉलेज की छात्राएं महिला-नेतृत्व वाले विकास पर आधारित एक समृद्ध और प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी तथा अपने परिवार, संस्थान और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगी।

स्नातक होने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ते हुए उनके निर्णय, परिश्रम और दृढ़ संकल्प ही उनके भविष्य को दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा असीम अवसरों के द्वार खोलती है—चाहे वह उच्च शिक्षा हो या पेशेवर जीवन—और सीखने की प्रक्रिया जीवनभर चलती रहती है। उन्होंने कहा कि सच्ची सफलता केवल उपलब्धियों में नहीं, बल्कि निरंतर आत्म-विकास में निहित है।

राज्यपाल ने कॉलेज प्रबंधन को भी बधाई देते हुए कहा कि पिछले छह दशकों में इस संस्थान ने अनेक प्रतिभाशाली छात्राओं को तैयार किया है, जिन्होंने देश-विदेश में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कॉलेज की उस प्रतिबद्धता की सराहना की, जिसके तहत संस्थान समग्र, मूल्यपरक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है—ऐसी शिक्षा जो छात्राओं को बौद्धिक रूप से सक्षम, नैतिक रूप से सुदृढ़, सामाजिक रूप से उत्तरदायी और आध्यात्मिक रूप से जागरूक नागरिक बनाती है। इस अवसर पर राज्यपाल ने संकाय सदस्यों को पीएच.डी. की उपाधियां प्रदान कीं।  साथ ही पंजाब विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं  को सम्मानित किया तथा कॉलेज की शोध पत्रिका ‘न्यू होराइजन्स’ का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति, नई दिल्ली के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रीतम पाल; राज्यपाल के एडीसी स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत; पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण डीन प्रो. योगेश कुमार रावल; एमसीएम डीएवी कॉलेज की प्राचार्या नीना शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X