Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अनिल विज ने रामबाग गौशाला को 23.12 लाख का अनुदान दिया

Updated on Friday, April 24, 2026 18:11 PM IST

अम्बाला, 24 अप्रैल - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में सांस्कृतिक व राष्ट्रवाद वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यह प्रशासन के साथ-साथ जो हमारे सांस्कृतिक महत्व या मान्यताएं है उनका भी पूरा-पूरा ध्यान रखती हैं। गौ माता का हमारी संस्कृति में बहुत बड़ा स्थान है। हम हमेशा से पूजते आए हैं और इनका ठीक से रख-रखाव हो इसके लिए हरियाणा सरकार समय-समय पर काम भी कर रही है।

"गौ-सेवा हमारी संस्कृति का मूल आधार"

अनुदान राशि मिलने पर गौशाला कमेटी के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जताया आभार


विज ने यह बात आज अम्बाला छावनी स्थित रामबाग गौशाला कमेटी के पदाधिकारियों को 23 लाख 12 हजार 800 रुपये का अनुदान राशि का चेक प्रदान करने के उपरांत कही। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर कहा कि रामबाग गौशाला अम्बाला छावनी क्षेत्र की सबसे बेहतरीन गौशाला है। इसके सदस्य दिन-रात वहां पर गौ माता की सेवा करने का काम कर रहे हैं। यह और फले-फुले इसकी प्रभु से कामना करते हैं।

इस मौके पर गौशाला कमेटी के पदाधिकारी राजेश कंसल ने कहा कि आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा 23 लाख 12 हजार 800 रुपये की राशि का चेक प्राप्त हुआ है। इस राशि से तुड़ी और भुसे के साथ-साथ गौशाला से सम्बन्धित अन्य कार्य किए जाएंगे। यह सरकार की अच्छी पहल है। उन्होंने इस मौके पर गऊशाला कमेटी की ओर से मंत्री अनिल विज का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा गौ-सेवा आयोग के माध्यम से गऊशालाओं के बेहतर रख-रखाव और बढ़ौतरी के लिए अनुदान राशि दी जाती है। पिछले वर्ष प्रदेश में गऊशालाओं के रखरखाव के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गौसेवा आयोग के माध्यम से 400 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया था जिसमें रामबाग गौशाला अम्बाला छावनी को दो बार जिसमें एक बार 35 लाख रुपए तथा दूसरी बार 22 लाख रुपए की राशि दी गई है। गौशाला में 1300 गौवंश है जिनकी देखरेख की जा रही है।

इस अवसर पर गौशाला कमेटी के पदाधिकारी जसवंत जैन, प्रेम जैन, महावीर सिंह, राजेश सिंगला, गौरव सोनी, राजेश कंसल, अमित बंसल, राजेन्द्र वाही जी, रिंकु भंडारी, राजीव गोयल, जनक बुद्धिराजा, सचिन गोयल, संदीप गुप्ता, विजय गर्ग के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X