Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने मेयर-चेयरमैन उम्मीदवारों की घोषणा की

Updated on Thursday, April 23, 2026 17:33 PM IST

चंडीगढ़, 23 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने आगामी माह में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर तीन नगर निगमों के मेयर और एक नगर परिषद व दो नगर पालिकाओं के चेयरमैन के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जबकि अंबाला, पंचकूला, सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद व सांपला नगर पालिका के वार्ड पार्षद के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।

जनहितैषी विकास कार्यों के दम पर सभी जगह जीतेंगे : मोहन लाल बड़ौली


भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा की तरफ से सोनीपत मेयर के प्रत्याशी के रूप में राजीव जैन, अंबाला मेयर प्रत्याशी के रूप में अक्षिता सैनी व पंचकुला से मेयर प्रत्याशी के रूप में श्यामलाल बंसल को मैदान में उतारा है।
रेवाड़ी नगरपरिषद चेयरमैन पद के लिए विनीता पीपल, धारूहेड़ा नगरपालिका के चेयरमैन पद के लिए अजय जांगड़ा और सांपला नगरपालिका के चेयरमैन पद के लिए प्रवीन कोच को प्रत्याशी घोषित किया है।
मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने सोनीपत नगर निगम के 22 वार्डों, पंचकूला नगर निगम के 20 वार्डों, अंबाला नगर निगम के 20 वार्डो, सांपला नगर पालिका के 16 वार्डों तथा रेवाड़ी नगर परिषद के 32 वार्डों के लिए भी भाजपा ने पार्षद उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।  
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सभी प्रत्याशियों का चयन संगठन की राय, स्थानीय समीकरणों और कार्यकर्ताओं के सुझावों को ध्यान में रखकर किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है और वे भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए जन-जन से संपर्क के काम में जुट गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने कहा कि पार्टी विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

*सोनीपत नगर निगम के घोषित प्रत्याशी*
वार्ड 1 से हरि प्रकाश सैनी, वार्ड 2 से मुकेश बामणिया, वार्ड 3 से सुरेंद्र मदान, वार्ड 4 से त्रिभुवन कौशिक, वार्ड 5 से रीना सैनी, वार्ड 6 से निशा शर्मा, वार्ड 7 से मुनीराम ठोलेदार, वार्ड 8 से कुणाल कौशिक, वार्ड 9 से मीना, वार्ड 10 से संजय ठेकेदार, वार्ड 11 से संगीता सैनी, वार्ड 12 से साधना तनेजा, वार्ड 13 से महेश लूथरा, वार्ड 14 से किरण चांदना, वार्ड 15 से संजीव बलेचा, वार्ड 16 से नवीन मंगला, वार्ड 17 से सुनीता, वार्ड 18 से सुनीता राठी, वार्ड 19 से अनिल ठाकुर, वार्ड 20 से राजकुमार शर्मा, वार्ड 21 से सुमन लाकड़ा और वार्ड 22 से सतपाल कटारिया को उम्मीदवार बनाया गया है।

*पंचकूला नगर निगम के घोषित प्रत्याशी*
वार्ड 1 से परमजीत कौर पत्नी नरेंद्र लुबाना, वार्ड 2 से परमजीत कौर, वार्ड 3 से सुरेश वर्मा, वार्ड 4 से भारत हितैषी, वार्ड 5 से जय कौशिक, वार्ड 6 से पार्थ गुप्ता, वार्ड 7 से ज्योति प्रसाद, वार्ड 8 से राजकुमार जैन, वार्ड 9 से हरेंद्र मलिक, वार्ड 10 से शेखर पांडेय, वार्ड 11 से अनुराधा पुरी, वार्ड 12 से राकेश जगोता, वार्ड 13 से दीपक गर्ग, वार्ड 14 से राकेश गोयल, वार्ड 15 से प्रियंका, वार्ड 16 से निर्मला देवी, वार्ड 17 से सुदेश बिड़ला, वार्ड 18 से पूजा देवी, वार्ड 19 से मनीष रानी और वार्ड 20 से गौतम राणा को प्रत्याशी बनाया गया है।

*अंबाला नगर निगम के घोषित प्रत्याशी*
वार्ड-1 से विशाल राणा, वार्ड 2 से वरखा सहोता, वार्ड 3 से मनीष आनंद, वार्ड 4 से वरिन्द्र नाथ, वार्ड 5 से राजेश मेहता, वार्ड 6 से अर्चना छिब्बर, वार्ड 7 से मोनिका मल, वार्ड 8 से मीना ढींगरा, वार्ड 9 से सिवानी सूद, वार्ड 10 से गुरविन्द्र सिंह, वार्ड 11 कविता, वार्ड 12 कमल अग्रवाल, वार्ड 13 सोभा सिंह, वार्ड 14 बिनू गर्ग, वार्ड 15 राजकुमार गुप्ता, वार्ड 16 निकुंज चावला, वार्ड 17 गुरप्रीत सिंह साहनी, वार्ड 18 हितेष जैन, वार्ड 19 दिनेश सूद और वार्ड 20 से सपना रानी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

*सांपला नगर पालिका के घोषित प्रत्याशी*

वार्ड 1 से रमेश देशवाल, वार्ड 2 से हेमंत, वार्ड 3 से महेश बंसल, वार्ड 4 से कमल खटक, वार्ड 5 से संजय कुमार, वार्ड 6 से विकास गाड़ी, वार्ड 7 से अंजू धमिजा, वार्ड 8 से अजय, वार्ड 9 से अजीत ओहल्याण, वार्ड 10 से मीनाक्षी, वार्ड 11 से रविका, वार्ड 12 का उम्मीदवार लंबित, वार्ड 13 से सोनिया, वार्ड 14 से आशा, वार्ड 15 से अंजू शर्मा और वार्ड 16 से अश्विन को टिकट दिया गया है।

*रेवाड़ी नगर परिषद के घोषित प्रत्याशी*
वार्ड 1 से संगीता लता, वार्ड 2 से पूजा, वार्ड 3 से सुनील दत्त, वार्ड 4 से ओम प्रकाश सैनी, वार्ड 5 से संतोष देवी, वार्ड 6 से कैप्टन देवदत्त, वार्ड 7 से चेतराम सैनी, वार्ड 8 से सीमा धींगड़ा, वार्ड 9 से भूपेंद्र भालिया, वार्ड 10 से श्याम चुघ, वार्ड 11 से सुषमा, वार्ड 12 से निखिल यादव, वार्ड 13 से बबली, वार्ड 14 से सोमदत्त, वार्ड 15 से रेखा सैनी, वार्ड 16 से नवीन रोहिल्ला, वार्ड 17 से सुरेश कुमार, वार्ड 18 से मनीष गुप्ता, वार्ड 19 से निहाल सिंह यादव, वार्ड 20 से निर्मला देवी, वार्ड 21 से संतोष यादव, वार्ड 22 से देवेंद्र कुमार शर्मा, वार्ड 23 से रीना गुप्ता, वार्ड 24 से नीरज कुमार, वार्ड 25 से डा. सत्यनारायण, वार्ड 26 से अजीत यादव, वार्ड 27 से रेखा रानी, वार्ड 28 से मुकेश सारवान, वार्ड 29 से त्रिलोकचंद, वार्ड 30 से सरोज, वार्ड 31 से प्रदीप भार्गव और वार्ड 32 से कुसुमलता को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X