Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रेवाड़ी जिला को मिली एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात

Updated on Wednesday, April 22, 2026 18:42 PM IST

चंडीगढ़ , 22 अप्रैल - हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिला को करीब एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात दी है। इनमें पांच स्वास्थ्य केंद्र अपग्रेड किए गए हैं जबकि सात नए खोलने की मंजूरी दी गई है। केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन (स्वतंत्र प्रभार), योजना एवं संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को पत्र लिखा था जिसमें रेवाड़ी जिला में पांच स्वास्थ्य केंद्र अपग्रेड करने तथा छः नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने बारे अनुरोध किया गया था। इसके बाद, आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग को इस दिशा में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे जिस पर विभाग ने अपनी फिजिबिलिटी रिपोर्ट प्रस्तुत की और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उक्त स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दे दी है।

 

 

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को लिखा था पत्र

रेवाड़ी जिला के पीएचसी भाड़ावास को सीएचसी में अपग्रेड करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार पीएचसी धारुहेड़ा को सीएचसी में, उपस्वास्थ्य केंद्र झाबुआ को पीएचसी में , उपस्वास्थ्य केंद्र शबाजपुर ख़ालसा को पीएचसी में , उपस्वास्थ्य केंद्र टींट को पीएचसी में अपग्रेड करने को राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि रेवाड़ी जिला के ही गांव मीरपुर, गांव अशियाकी टप्पा जड़थल, गांव भाँडोर, गांव नठेडा तथा गांव सुरखपुर में नया उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि जिन गांवों में उक्त स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने तथा नया खोलने की मंजूरी दी गई है , उनमें भवन निर्माण के लिए भूमि को अंतिम रूप दिए जाने तक संबंधित ग्राम पंचायत अपने स्तर पर बिना किराया लिए स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने हेतु स्वास्थ्य विभाग को भवन उपलब्ध करवाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि उक्त स्वास्थ्य संस्थानों के शुरू होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि बड़े अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा। इससे लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने, नई सुविधाएं जोड़ने और हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X