Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

दमकल कर्मियों की हड़ताल 26 तक बढ़ी, 27 से भूख हड़ताल शुरू: राजेन्द्र सिण्द 

Updated on Wednesday, April 22, 2026 18:18 PM IST

चंडीगढ़,22 अप्रैल। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के समर्थन के साथ हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने सरकार की हठधर्मिता और कर्मचारी विरोधी रवैए  के खिलाफ 8 अप्रैल से चल रही हड़ताल को 26 अप्रैल तक बढ़ाते हुए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। यह जानकारी देते हुए यूनियन के राज्य प्रधान राजेन्द्र सिण्द व महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि हड़ताल के साथ ही 25 अप्रैल तक राज्य के सभी (सत्तापक्ष व विपक्ष) के सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे और मांगों का समाधान कर हड़ताल को समाप्त करवाने की मांग की जाएगी।
 
25 अप्रैल तक राज्य के सभी विधायकों व मंत्रियों को सौंपें जाएंगे ज्ञापन,27 अप्रैल से शुरू होगी भूख हड़ताल : गुलशन भारद्वाज 
उन्होंने बताया कि इसके 27 अप्रैल से प्रदेश के सभी 103 दमकल केंद्रों पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार के हड़ताल और अग्निकांड में अकाल मृत्यु का शिकार भवीचंद शर्मा व रणबीर सिंह को शहीद का दर्जा और मृतक आश्रितों को नौकरी और एक एक करोड़ आर्थिक सहायता देने सहित अन्य मांगों को लेकर घोर उदासीनता पूर्ण रवैए के खिलाफ हजारों दमकल कर्मचारियों ने इस लड़ाई को निर्णायक रूप देने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ठोस आदेश जारी नहीं करती, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी, चाहे यह संघर्ष कितना भी लंबा क्यों न चले। प्रदेश के अग्निशमन विभाग के नियमित, पे-रोल व कौशल निगम के दमकल कर्मचारियों ने अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर चल रही राज्यव्यापी हड़ताल के 15वें दिन में दृढ़ता के साथ प्रवेश कर लिया है। 8 अप्रैल से शुरू हुई यह ऐतिहासिक हड़ताल प्रदेश के सभी जिलों में पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ जारी है। सरकार द्वारा लगातार इस आंदोलन की अनदेखी करना न केवल कर्मचारियों के साथ अन्याय है, बल्कि हरियाणा की आम जनता की सुरक्षा को भी सीधे तौर पर खतरे में डालने जैसा है।  अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व महासचिव कृष्ण कुमार नैन ने हड़ताल व मांगों का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने सरकार से हठधर्मिता त्याग बातचीत से मांगों का समाधान कर हड़ताल को समाप्त करवाने की मांग की।
यूनियन ने लंबी खिंच रही हड़ताल पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि विभाग हड़ताल को तोड़ने के प्रयास में अनट्रेंड रोडवेज चालकों व होमगार्ड के माध्यम से फायर सेवाओं को चलाने की कोशिश कर रहा है, जो बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना कदम है। बिना प्रशिक्षित कर्मियों से आग बुझाने का कार्य करवाना न केवल फायर गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि इससे आम जनता की जान भी सीधे जोखिम में डाली जा रही है। आपातकालीन सेवाओं जैसे संवेदनशील कार्यों में इस प्रकार के प्रयोग सरकार की लापरवाही और गैर-गंभीर रवैये को दर्शाते हैं।
 
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी 1 मई से दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का किया ऐलान 
 
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल का पुरजोर समर्थन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पालिका और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में 24 व 25 अप्रैल को सभी जिलों में मुख्य सड़कों पर उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किए जाएंगे और 27 व 28 अप्रैल को प्रदेश भर में क्रमिक भूख हड़ताल आयोजित करेगा। यदि सरकार ने 30 अप्रैल तक भी मांगों का समाधान नहीं किया, तो 1 मई से प्रदेश के 40,000 सफाई कर्मचारी पूर्ण रूप से काम बंद करके हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि हड़ताल के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि, संपत्ति का नुकसान या आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों, हठधर्मिता और गैर-जिम्मेदाराना फैसलों की होगी। यह संघर्ष केवल कर्मचारियों के अधिकारों का नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की सुरक्षा और सम्मान का भी है, जिसे हर हाल में जीतकर ही दम लिया जाएगा।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X