Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

 भारत में पकड़े गए 'जासूसी' कबूतर के पाकिस्‍तानी मालिक ने पीएम मोदी से मांगी मदद

Updated on Thursday, May 28, 2020 16:46 PM IST

सियालकोट , 28 मई । पिछले दिनों जम्‍मू कश्‍मीर में बॉर्डर के करीब स्‍थानीय नागरिकों ने एक कबूतर को पकड़ा था। अब इस कबूतर का मालिक सामने आया है और उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि उसका कबूतर उसे वापस कर दिया जाए। पाकिस्‍तान के अखबार डॉन की तरफ से इस बाबत जानकारी दी गई है। इस कबूतर को पाकिस्‍तान बॉर्डर के करीब कठुआ जिले के लोगों ने पकड़ा था। पुलिस को इसके पंजों में एक रिंग भी मिली थी जिस पर एक कोड लिखा हुआ था। यह भी पढ़ें-नेपाली आर्मी चीफ ने भारत विरोधी आदेश को मानने से किया इंकार जासूस नहीं है कबूतर सोमवार कबूतर को कठुआ जिले के गांव मनयारी गांव के लोगों ने पकड़ा था। डॉन अखबार के मुताबिक इस कबूतर के मालिक का नाम हबीबुल्‍ला है और यह बॉर्डर के दूसरी तरफ गांव बग्‍गा-शंकरगढ़ का रहने वाला है। हबीबुल्‍ला ने डॉन के साथ बातचीत में कहा है कि कबूतर का जोड़ा है और जोड़े का एक कबूतर उड़कर भारत में चला गया है। दूसरा कबूतर उसके पास ही है। हबीबुल्‍ला ने कहा, 'यह मेरा कबूतर है और पालतू कबूतर है। यह आतंकवादी नहीं हो सकता है और न ही जासूस है।' बिछड़ गया है अपने साथी से हबीबुल्‍ला की उम्र 42 साल है और उनका कहना है कि उनका घर बॉर्डर से बस चार किलोमीटर है। हबीबुल्‍ला नारोवाल जिस गांव में रहते हैं वह पाकिस्‍तान के नारोवाल जिले में आता है। भारत और पाकिस्‍तान के बीच पंजाब और सियालकोट सेक्‍टर के बीच बॉर्डर पड़ता है। हबीबुल्‍ला का कहना है कि जो कबूतर भारत ने पकड़ा है वह मादा है और अपने साथी से बिछड़ गया है। उन्‍होंने कहा कि जो रिंग उसके पंजो में पुलिस को मिली है उस पर एक कोड है।   सम्‍मान के साथ लौटाने की गुजारिश हबीबुल्‍ला के मुताबिक वह उनका मोबाइल फोन नंबर है और कोई भी उसमें पाकिस्‍तान का कोड लगाकर उनसे बात कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि तो जब पाकिस्‍तान, भारत के पायलट को लौटा सकता है तो उनके कबूतर को भी सम्‍मान के साथ लौटाया जाना चाहिए। हबीबुल्‍ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि कबूतर को पूरे प्रोटोकॉल के साथ लौटाया जाए। सोमवार को जब कठुआ जिले में यह कबूतर मिला था तो वह गुलाबी रंग में रंगा हुआ था। पुलिस कर रही मामले की जांच कठुआ पुलिस के एसएसपी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं है कि यह कबूतर कहां से आया है। उन्‍होंने कहा कि इसे स्‍थानीय लोगों ने बॉर्डर पर चाहरदीवारी के करीब पकड़ा था। एसएसपी शैलेंद्र के मुताबिक उसके पंजों में एक रिंग भी मिली जिस पर कोड वर्ड लिखा था। उन्‍होंने इस मामले की जांच जारी है। हबीबुल्‍ला ने कहा है कि उन्‍हें कबूतर पालने का शौक है और उनके पास कुछ और कबूतर भी हैं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X