Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंचकूला विधायक चंद्र मोहन ने कांग्रेस मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

Updated on Tuesday, April 21, 2026 21:40 PM IST

पंचकूला : हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सह-प्रभारी प्रफुल्ल गुडथे व विधायक चंद्रमोहन की उपस्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को मेयर पद का चुनाव चिह्न सौंपा। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पंचकूला के विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसेवा को ध्यान में रखते हुए सुधा भारद्वाज जैसे कर्मठ, ईमानदार और जनहितैषी चेहरे पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि पंचकूला की जनता कांग्रेस उम्मीदवार को भारी समर्थन देकर विजयी बनाएगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को करारा जवाब देगी।उन्होंने कहा कि पंचकूला शहर को बेहतर बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छ प्रशासन, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए अवसर और व्यवस्थित विकास देने का संकल्प कांग्रेस पार्टी का है। नगर निगम चुनाव में जनता बदलाव का मन बना चुकी है और कांग्रेस के पक्ष में माहौल स्पष्ट दिखाई दे रहा है।मेयर पद की उम्मीदवार सुधा भारद्वाज ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरी उतरेंगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनका लक्ष्य रहेगा।
पंचकूला नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पंचकूला विधायक चंद्र मोहन ने कांग्रेस मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान विधायक चंद्र मोहन ने कहा कि पंचकूला की जनता इस बार बदलाव चाहती है और कांग्रेस के पक्ष में मजबूत माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सुधा भारद्वाज एक कर्मठ, ईमानदार और जनता के बीच सक्रिय रहने वाली प्रत्याशी हैं, जिन्हें शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।उन्होंने कहा कि पंचकूला नगर निगम में बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और विकास कार्यों को गति देने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को विजयी बनाना आवश्यक है। जनता भाजपा के कुशासन और अधूरे वादों से निराश है तथा अब कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X