Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बैसाखी के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Updated on Monday, April 20, 2026 19:34 PM IST

चंडीगढ़, 20 अप्रैल-- हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी एवं पंजाबी समाज सभ्याचारिक मंच, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में पी.डब्ल्यू.डी. ऑडिटोरियम, सेक्टर-1, पंचकूला में बैसाखी के सामाजिक एवं सांस्कृतिक पक्ष पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हमारी संस्कृति किसी भी विचारधारा में बढ़ोतरी की संस्कृति है: डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री


इस अवसर पर भारत भूषण भारती, ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री हरियाणा ने अपने वक्तव्य में कहा कि बैसाखी उमंग उल्लास और साहस के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। बैसाखी का उत्सव 13 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, परन्तु यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह ही चलते रहते हैं। उन्होंने आर.पी. मल्होत्रा व उनकी सारी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक नीतिगत कार्यक्रम है तथा हर वर्ष यह कार्यक्रम नई ऊर्जा के साथ मनाया जाता है। पंजाबी सभ्याचारिक मंच पूरी दुनिया में छाया हुआ है। उनका मानना है कि गुरुमुखी भाषा गुरुओं के मुख से निकले हुए शब्द हैं, इसलिए इस भाषा को गुरुमुखी भाषा कहा जाता है। भारत भूषण भारती ने कहा कि दुनिया के दूसरे विश्वविद्यालयों में संस्कृत और गुरुमुखी भाषा का अध्ययन इसलिए करवाया जाता है कि संस्कृत का साहित्य इतना व्यापक और समेकित है कि उसमें मानव सभ्यता के ज्ञान की अजस्र धारा प्रवाहित होती है।


अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष, डॉ. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सप्त सिंधु क्षेत्र का इतिहास संघर्ष का इतिहास रहा है, इसी संघर्ष में से खालसा पंथ की स्थापना हुई। पांच नदियों के कारण पंजाब बना था, परन्तु यह क्षेत्र पहले सप्तसिंधु के नाम से जाने जाता था क्योंकि यहाँ सात नदियाँ बहती थी। अगर सरस्वती नदी बहने लगी तो सप्तसिंधु क्षेत्र दोबारा जिन्दा हो सकेगा। उन्होंने कवि इकबाल का संदर्भ लेते हुए कहा भारतीय संस्कृति में एक विशेष बात है जो विश्व की अन्य संस्कृतियों में नहीं है। हमारी संस्कृति किसी भी विचारधारा में बढ़ोतरी की संस्कृति है जो एक समावेशी स्वरूप में सहअस्तित्व पर आधारित है, जबकि विश्व की अन्य संस्कृतियाँ एकांगी दृष्टिकोण पर आधारित हैं तथा दूसरों के दृष्टिकोण को स्वीकार नहीं करती।


सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक हरभजन सिंह मान ने इस अवसर पर देश भक्ति और भारतीय संस्कृति के सामाजिक ताने-बाने पर अपने गीत प्रस्तुत किए। पंजाबी सभ्याचारिक मंच के पदाधिकारी राजीव मल्होत्रा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों/श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन आभा मुकेश साहनी और रेखा साहनी ने किया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X