गुरुग्राम, 18 अप्रैल: विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में “मिट्टी की खुशबू” राष्ट्रीय मुहिम के तहत एक विशेष पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंटीएटिव वाया ए फाउंडेशन ट्रस्ट, गुरुग्राम के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व मुहिम के संचालक हीरा अमित रोहिल्ला ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुनील पिलानिया और सुरेंद्र मेहलावत उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें जल संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और टेराकोटा होम कम्पोस्ट यूनिट का लाइव डेमोंस्ट्रेशन शामिल रहा।
विश्व धरोहर दिवस पर शांति निकेतन स्कूल में पर्यावरण कार्यशाला
छात्रों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प
|
हीरा अमित रोहिल्ला ने अपने संबोधन में छात्रों को जल बचाने, प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू श्रीवास्तव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना अत्यंत आवश्यक है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा, जिससे उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हुई।