Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं ने उचित दर पर उपलब्ध करवाए मास्क एवं सेनीटाईजर

Updated on Wednesday, May 27, 2020 22:27 PM IST

पंचकूला  27 मई :  ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत खण्ड मोरनी के स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं ने कोरोना महामारीे रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के अलावा स्वंय बनाए हुए मास्क एवं सेनीटाईजर उचित दर पर उपलब्ध करवाए। समूह की महिलाओं ने मोरनी के मैन बाजार में सेनीटाईजर बिक्री  का स्टाल लगाकर लोगों को कोरोना बचाव के लिए सचेत एवं जागरूक किया। आजिविका मिशन के इस स्टाल का उदघाटन तहसीलदार कालका वीरेन्द्र गिल ने किया और लोगों को आजिविका मिशन से जुड़ने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि आजिविका मिशन वास्तव में महिलाओं को विशेषकर आर्थिक रूप से सशक्त एवं मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है। इससे जुड़ी हुई महिलाएं अपने पैरों पर खडी हो रही है और अपने घरेलू खर्च आसानी से निकाल रही है। स्वंय सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने स्तर पर घरों में मास्क एवं सेनीटाईजर बनाने का कार्य कर रही है। जो मार्केट में सस्ती दर पर लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को बैंक के माध्यम से कम रेट पर ़ऋण भी उपलब्ध करवाया जाता है जिसका भुगतान आसानी किश्तों में किया जा सकता है। इस प्रकार मोरनी क्षेत्र की महिलाओं के लिए आजिविका मिशन  बहुत ही कारगर एवं लाभदायक साबित हो रहा है। उन्होंने खण्ड की अन्य महिलाओं को भी समूह से जुडने का अनुरोध करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वंय सहायता समूहों में शामिल होकर आजिविका मिशन योजना का लाभ उठाएं और पूर्ण रूप से स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनें।
इस मौके पर महिला प्रोफेशनल आरूषी, खण्ड की महिला प्रधान मधु शर्मा, पीएनबी बैंक मैनेजर अनिल गुप्ता, नीलम राणा, संतोष शर्मा, ब्लाॅक कोर्डिनेटर पूनम सहित समूहों से जुड़ी हुई कई महिलाएं मौजूद रही।

 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X