चंडीगढ़, 12 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने स्वर कोकिला आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित स्वर कोकिला आशा भोंसले जी के निधन का समाचार संगीत जगत और उनके असंख्य प्रशंसकों के लिए अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है।
भारतीय संगीत में आशा भोंसले का अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय और प्रेरणादायी रहेगा : मोहन लाल बड़ौली
बड़ौली ने कहा कि आशा भोंसले जी की मधुर आवाज़, अद्वितीय शैली और बहुमुखी प्रतिभा ने हर पीढ़ी के दिलों को छुआ है। भारतीय संगीत में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय और प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।