Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पंचकूला में कार्यालय के बाहर चलाया सफाई अभियान

Updated on Sunday, April 12, 2026 18:23 PM IST

चंडीगढ़, 12 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को पंचकूला में भाजपा कार्यालय के बाहर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत स्वयं साफ-सफाई कर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा डा. अंबेडकर जयंती सप्ताह के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बड़ौली ने डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।

डा. अंबेडकर का जीवन और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : मोहन लाल बड़ौली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के लिए हरियाणा भाजपा परिवार तैयार

डा. अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को पंचकूला में होगा भव्य कार्यक्रम, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा के मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा डा. अंबेडकर की जयंती को पूरे प्रदेश में मनाएगी। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को पंचकूला में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। बड़ौली ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती का यह कार्यक्रम बड़ा ही भव्य होगा। भाजपा हरियाणा परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत तैयार है।
बड़ौली ने कहा कि इससे पहले 13 अप्रैल को प्रदेश भर में भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बाबा साहेब की प्रतिमाओं के आसपास सामूहिक रूप से सफाई करेंगे। सायं के समय दीपोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर का जीवन और उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
बड़ौली ने कहा कि डा. अंबेडकर के विचार विकसित भारत के निर्माण के लिए आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में गोष्ठियां, विभिन्न सामाजिक और बाबा साहेब के विचारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में समता, न्याय और शिक्षा के महत्व को उजागर करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डा. अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।


 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X