Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गलत नीतियों के कारण का सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर है किसान: सैलजा

Updated on Sunday, April 12, 2026 18:06 PM IST

सिरसा, 12 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा के किसानों की गंभीर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज किसान उत्पादन करने के बावजूद अपनी फसल को आसानी से मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहा है और न ही उसे समय पर भुगतान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह, जो किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण समय होता है, उसमें किसान खेतों में कार्य करने की बजाय सड़को पर आंदोलन करने को मजबूर है। यह स्थिति प्रदेश सरकार की जनविरोधी और किसान विरोधी नीतियों को स्पष्ट रूप से उजागर करती है।

 

-किसानों की बदहाल स्थिति पर कड़ा रुख, सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग

-किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान का वादा भी पूरा नहीं किया जा रहा1

कुमारी सैलजा ने कहा कि एमएसपी पर खरीद प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से जटिल बना दिया गया है, जिससे किसान मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो रहा है। ‘मेरी फसल, मेरा ब्यौरा’ पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की फोटो, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य दस्तावेजी प्रक्रियाएं किसानों के लिए बड़ी बाधा बन गई हैं, जबकि अधिकांश छोटे और पट्टेदार किसान इन व्यवस्थाओं को पूरा करने में असमर्थ हैं। उन्होंने आगे कहा कि मंडियों में बारदाने की भारी कमी है और फसल उठान में देरी के कारण अनाज का अंबार लग गया है, लेकिन खरीद की गति बेहद धीमी है। किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान का वादा भी पूरा नहीं किया जा रहा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो रही है।

कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन मुआवजा न तो पर्याप्त है और न ही समय पर दिया जा रहा है। इसके साथ ही आढ़तियों और मजदूरों के हितों की भी लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे पूरी कृषि व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत सभी प्रक्रियागत अड़चनों को समाप्त करे। हर किसान की फसल एमएसपी पर खरीदे। समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करे और प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दे। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X