गुरुग्राम।सूरज रोहिल्ला। पटौदी क्षेत्र के गांव बस्तपुर में यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन एवं श्री राम चैरिटेबल ट्रस्ट बस्तपुर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में युवाओं के साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
युवाओं और महिलाओं की भागीदारी से सेवा का सशक्त संदेश
विपिन हिंदू ने कहा कि रक्तदान मानवता के प्रति जिम्मेदारी है और समाज में जागरूकता बढ़ा रहा है।
रक्तदान को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सिविल अस्पताल गुरुग्राम की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्या ममता यादव, राष्ट्रपति अवॉर्डी योगेश चौधरी, समाजसेवी विपिन हिंदू गौ सेवक, ब्लॉक समिति चेयरमैन पंकज शील, ब्लॉक समिति सदस्य अनूप यादव, बार एसोसिएशन पटौदी के प्रधान राहुल सहरावत, समाजसेवी संदीप बोहरा तथा यूथ सोशलग्राम के निदेशक अमित भारद्वाज मौजूद रहे। ममता यादव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे जरूरतमंदों को जीवन मिलता है।
योगेश चौधरी ने कहा कि युवाओं के आगे आने से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना की। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गौ सेवक विपिन हिंदू की मानेसर टीम व दीपक महेश्वरी की भिवाड़ी व टपूकड़ा टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के आयोजन में एडवोकेट नाहर सिंह चौहान, पूर्व सचिव नितिन कुमार, सरपंच प्रतिनिधि विजपाल चौहान, प्रवीण चौहान, धीरज शर्मा, प्रदीप चौहान, पूर्ण सिंह, मामराज, बनवारीलाल लंबरदार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।