कुरुक्षेत्र/सूरज रोहिल्ला। यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन के तत्वावधान में “75 डेज एक्टिविटीज चैलेंज प्रोग्राम” के अंतर्गत युवाओं को मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलवाई गई। यह शपथ हरियाणा राज्य सचिव हर्ष कुमार द्वारा दिलवाई गई। कार्यक्रम में युवाओं को संविधान के प्रति सम्मान, देश की एकता-अखंडता बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। साथ ही वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हर्ष कुमार , बिट्टू, अभिषेक, गौरव, बॉबी, अभिषेक एवं अनुराग उपस्थित रहे। फाउंडेशन का यह प्रयास युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।