Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

दुनिया/खेल

कनाडा के पीएम पद की दौड़ में उतरा एक सिख, प्रमुख पार्टी का नेतृत्व करने वाला पहला अल्पसंख्यक नेता बना

Updated on Tuesday, October 10, 2017 23:10 PM IST

टोरंटो,10 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) कनाडा में एक 38 वर्षीय सिख, जगमीत सिंह को यहां की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुन लिया गया है। जगमीत इस देश की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करने वाले पहले अश्वेत राजनेता बन गए हैं। जीत के बाद उन्होंने ट्वीट किया, धन्यवाद न्यू डेमोक्रेटस। प्रधानमंत्री की दौड़ अब शुरू हो गई। उन्होंने कहा, इसलिए मैंने कनाडा का अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए अपना अभियान आधिकारिक तौर पर आज से शुरू कर दिया है। ओंटारियो प्रांत के सांसद जगमीत सिंह को वर्ष 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के खिलाफ दल का नेतृत्व करने के लिए प्रथम मतदान के आधार पर पार्टी का नेता चुना गया है। उन्होंने 53.6 प्रतिशत वोट हासिल कर इस निणार्यक प्रथम मतदान में तीन अन्य उम्मीदवारों पर जीत दर्ज की। रंगीन पगड़ियों के शौकीन सिंह, इस देश के एक प्रमुख संघीय राजनीतिक दल का नेतृत्व करने वाले, अल्पसंख्यक समुदाय के पहले सदस्य हैं। फिलहाल उनके सामने उस पार्टी को फिर से खड़ा करने की गंभीर चुनौती है, जो वर्ष 2015 के चुनाव में 59 सीटों पर हार गई थी। सिंह ने कहा, इस अभियान से हमारी पार्टी में नये उत्साह का संचार हुआ है।  न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी वर्तमान में कुल 338 में से 44 सीटों के साथ कनाडा की संसद में तीसरे स्थान पर है। यह पार्टी कभी भी सत्ता में नहीं आई है। द ग्लोब एंड मेल के मुताबिक, सिंह ने कहा कि वह जलवायु परिवर्तन, जातीय लोगों के साथ सुलह और चुनाव सुधार आदि मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। वर्ष 1979 में ओंटारियो के स्कारबोरो में जन्मे सिंह के माता-पिता पंजाब से यहां आये थे। उन्होंने 2001 में यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ओंटारियो से जीववज्ञिान में स्नातक किया और 2005 में यॉर्क यूनिवर्सिटी के ओस्गुड हॉल लॉ स्कूल से कानून की डिग्री भी हासिल की है। राजनीति में आने से पहले वह ग्रेटर टोरंटो में वकील के तौर पर काम करते थे। कनाडा की जनसंख्या में सिखों की हिस्सेदारी लगभग 1.4 प्रतिशत है। कनाडा के रक्षा मंत्री भी इसी समुदाय से आते हैं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X