Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

खरीद के नाम पर एक और घोटाले को अंजाम दे रही है बीजेपी सरकार- हुड्डा

Updated on Thursday, April 09, 2026 18:02 PM IST

चंडीगढ़  9 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार फसल खरीद के नाम पर सिर्फ घोटाले करती है। इसी तरह गेहूं-सरसों खरीद के नाम पर एक और घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर एक के बाद एक अजीबो-गरीब शर्तें थोप रही है। कभी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, फिर गेट पास, उसके साथ बायोमेट्रिक, ट्रेक्टर नंबर, वेरिफिकेशन और गारंटर जैसी शर्तें थोपी जा रही हैं। और किसानों के साथ अपराधियों सा व्यवहार किया जा रहा है, कुल मिलाकर सरकार की कोशिश है कि किसानों को इसी में उलझाकर रखा जाए, ताकि उनकी फसल खरीदनी ही ना पड़े।  कांग्रेस काल मे भी खरीद होती थी कभी किसान को कोई परेशानी नहीं हुई।

क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों ने दिया पार्टी व जनता को धोखा, तुरंत दें इस्तीफा- हुड्डा

क्रॉस वोटिंग करने वाले झूठ का सहारा लेकर नहीं बच सकते, कार्रवाई होकर रहेगी- राव नरेंद्र


हुड्डा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के साथ पत्रकार वार्ता को सडोरा (यमुनानगर)  संबोधित कर रहे थे। उनके साथ सांसद वरुण मुलाना, विधायक निर्मल सिंह, ,विधायक,विधायक अकरम खान,रामकरण काला, विधायक पूजा मुलाना,जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौहान,पवन अग्रवाल ,अशोक मेहता, राजपाल भूखड़ी ,लहरी सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी सवाल पूछे, क्योंकि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष पर भेदभावपूर्ण तरीके से कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। इसके जवाब में हुड्डा ने कहा कि एक झूठ को छुपाने के लिए 100 झूठ बोलने पड़ते हैं। इन विधायकों की यही स्थिति है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को अखलाक के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि उन्होंने सिर्फ पार्टी को धोखा नहीं दिया, बल्कि उस जनता को भी धोखा दिया है, जिसने उन्हें भाजपा के खिलाफ चुनकर विधानसभा भेजा था। क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक पर टिप्पणी करते हुए राव नरेंद्र ने भी कहा कि सभी पर सख्त कार्रवाई होगी। उनके नाम अपने नोट के साथ मैंने हाईकमान को भेज दिए हैं। आगे की कार्रवाई हाईकमान के स्तर पर होगी।  क्योंकि इन लोगों को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाकर जनता के बीच भेजा था और जनता ने कांग्रेस पर भरोसा करके इन्हें जितवाया था। ऐसे में अगर ये लोग कांग्रेस के साथ ही धोखा करते हैं, तो जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। झूठ का सहारा लेकर कोई विधायक बच नहीं सकता।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि वो लगातार मंडियों का दौरा कर रहे हैं। यहां भी उन्होंने किसानों, मजदूरों व आढ़तियों से मुलाकात की है। किसानों ने मंडी में फैली अव्यवस्थाओं के बारे में बताया है। इसको लेकर अधिकारियों को हमने निर्देश दिए हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पिछले सीजन में सरकार ने धान खरीद में घोटाला किया, फिर आलू खरीद में और अब गेहूं व सरसों में भी ऐसी साजिशें साफ नजर आ रही हैं। यानी बीजेपी सरकार किसानों को लूटने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती। क्योंकि यह पूर्ण रूप से किसान विरोधी सरकार है। एक तरफ सरकार का अत्याचार और ऊपर से मौसम की मार, किसान बीच में पिसकर रह गए हैं। लगातार हो रही बेमौसमी बारिश के चलते किसानों की खड़ी फसल खराब हो गई है। ऐसे में सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर उन्हें मुआवजा देना चाहिए। और किसानों को प्रति क्विंटल बोनस देना चाहिए लेकिन ऐसा करने की बजाए सरकार में बैठे मंत्री बचकाने बयान दे रहे हैं कि बारिश की वजह से पैदावार बढ़ जाएगी।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X