Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस नेताओं ने नारायणगढ़ एवं संढौरा मंडियों का दौरा कर, परिस्थितियों का जायजा लिया

Updated on Thursday, April 09, 2026 17:52 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने नारायणगढ़, बराडा़ एवं संढौरा की मंडियों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

किसान के मर्म को अनदेखा कर रही सरकार — राव नरेंद्र सिंह


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मंडियों में अव्यवस्था का आलम है और किसानों को अपनी उपज बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसान के मर्म को समझने में पूरी तरह विफल रही है और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर फसल उठान में देरी, भुगतान में अनिश्चितता और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण किसान परेशान हैं। बेमौसमी बारिश ने किसान की फसल को जहां खेत में भारी नुकसान किया, वहीं मंडियों में भी अनाज भीग चुका है,सरकार के पास कोई भी उचित प्रबंध नहीं दिखाई दे रहे।प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित फसल का उचित मुआवजा भी किसानों को समय पर नहीं मिल रहा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह तुरंत प्रभाव से मंडियों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करे, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करे और भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध बनाए।
राव नरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं की ओर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर उनके हक की लड़ाई को और तेज करेगी। इस दौरे के दौरान उनके साथ सांसद वरुण मुलाना, विधायक निर्मल सिंह, अकरम खान, पूजा चौधरी एवं रामकरण काला, जिला प्रधान पवन अग्रवाल (अंबाला शहरी), दुष्यंत चौहान (अंबाला ग्रामीण), परविंदर परी (अंबाला छावनी), नरपाल सिंह गुर्जर (यमुनानगर ग्रामीण) तथा देवेन्द्र सिंह (यमुनानगर शहरी)  एवं कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X