Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विश्व शांति, कल्याण व सद्भावना के लिए गुरुग्राम में गूंजा णमोकार मंत्र

Updated on Thursday, April 09, 2026 15:28 PM IST

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। णमो अरिहंताणं, णमो सिद्धाणं, णमो आरियाणं, णमो उवज्झायाणं, णमो लोए सव्वसाहूणं...। जैन धर्म का यह णमोकार मंत्र गुरुवार को गुरुग्राम में गूंजा। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की ओर से विश्व शांति, सद्भावना के लिए विश्व नवकार दिवस पर इस मंत्र के जप का आयोजन सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रीमियर बैंक्वेट हॉल में किया गया। जैन संतों के सानिध्य में संगीतमय तरीके से णमोकार मंत्र का जप किया गया।

दूसरे अंतरराष्ट्रीय णमोकार मंत्र दिवस पर गुरुवार की सुबह ठीक आठ बजे शुरू हुआ यह मंत्र जप नौ बजे पूर्ण हुआ। हजारों की संख्या में पहुंचे जैन अनुयायियों (महिला, पुरुषों, बच्चों) ने एक घंटे तक जप किया। मंत्र का एक जप 17 सेेंकेड का रहा, जो एक घंटे (3600 सेकेंड) में 212 बार हुआ। इस मंत्र जप कार्यक्रम की खास बात रही कि इसमें आम और खास लोगों ने शिरकत की। एक साथ बैठकर किसी भी तरह का भेद ना रखते हुए जप किया गया। मंचासीन जैन साध्वियों के आशीर्वाद और सानिध्य में णमोकार मंत्र का जप किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नूंह डा. अर्पित जैन, दिल्ली के न्यायाधीश राहुल जैन, डीएलएसए द्वारका कोर्ट दिल्ली के सचिव एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शुभम देवादिया, ज्यूडिशियल ऑफिसर प्रांशु जैन, विंग कमांडर कुलदीप जैन, स्क्वाड्रन लीडर नूपुर जैन समेत अनेक विशेष अतिथियों ने शिरकत की।

-सेक्टर-17 ब्लिस प्रीमियर बैंक्वेट में किया गया भव्य आयोजन
-जैन संतों के सानिध्य में हजारों जैन अनुयायियों ने किया मंत्र का जप
-मंत्र का एक जप 17 सेकेंड में हुआ पूरा, एक घंटे में 212 बार हुआ जप


आयोजन समिति के चेयरमैन शैलेश जैन, सेक्रेटरी संजय जैन तथा नवकार मंत्र कन्वीनर एवं वाइस चेयरमैन राजकुमार जैन सालगिया के मुताबिक इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। अनेक गणमान्य अतिथि, वरिष्ठ अधिकारी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति भी रही। विभिन्न संस्थाओं एवं समाज के लोगों का इसमें पूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मानव जाति का कल्याण, विश्व में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश फैलाना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सब अशांति से घिरे हैं। यह णमोकार मंत्र शांति देता है। तनाव से मुक्ति दिलाता है। उन्होंने कहा कि केवल यह एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन का हिस्सा है। शांति, सद्भाव के साथ विश्व कल्याण का यह आंदोलन है। हमें केवल एक मंत्र जप कार्यक्रम का हिस्सा ही नहीं बनना, बल्कि इस मंत्र को अपने जीवन में भी उतारना है। उन्होंने बताया कि नवकार मंत्र दिवस को विश्व नवकार दिवस के रूप में स्थापित करने एवं भारत सरकार से मान्यता दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। णमोकार मंत्र केवल हमारी आस्था का केंद्र नहीं, यह सही जीवन जीने का मार्ग भी दिखाता है। नौ अप्रैल 2025 से इसकी शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मंत्र का उच्चारण करके इसकी महिमा का गुणगान किया था। पहली बार दुनियाभर में 1360 स्थानों पर एक करोड़ 88 लाख लोगों ने इसका जप किया था।


सिर्फ जप नहीं, जप से बच्चों, युवाओं को दिए संस्कार
णमोकार मंत्र के जप कार्यक्रम में सिर्फ जप ही नहीं किया गया, बल्कि इस जप के माध्यम से नई पीढ़ी के बच्चों, युवाओं को सामाजिक, धार्मिक सरोकारों से जोडऩे के लिए संस्कार भी दिए गए। इस मंत्र के माध्यम से युवाओं को सही मार्गदर्शन और राह मिलेगी। यह मंत्र जप कार्यक्रम संस्कारों की शाला भी नजर आया। मानवता में एकता, दुनिया में शांति, सद्भाव के लिए यहां हजारों आवाजें एक साथ गूंजीं।

मंत्र जप के साथ दिए गए प्रेरणादायी संदेश
विशाल हॉल में हजारों की संख्या में णमोकार जप कर रहे जैन अनुयायियों को मंच से बड़ी स्क्रीन के माध्यम से ज्ञान के संदेश भी दिए गए। मंत्र की महिमा बताते हुए दिखाया-सभी उपचारों को दवा की जरूरत नहीं-कुछ को मंत्र की जरूरत होती है...। नवकार महामंत्र हर दिल में बस जाए-धर्म की रोशनी से अहंकार हट जाए...। नवकार महामंत्र आत्मा की संजीवनी-शांति, अहिंसा और धर्म की कहानी...। अहिंसा परमो धर्म-जीओ और जीने दो...। इन प्रेरणादायी बातों से श्रद्धालुओं को पे्ररित किया गया।

तीर्थंकर वनम की स्थापना को किया सांझा
इस अवसर पर जीतो गुरुग्राम की ओर से स्थापित किए जा रहे तीर्थंकर वनम प्रोजेक्ट को भी सांझा किया गया। इंदू जैन ने बताया कि हम ऐसी दुनिया में जी रहे हैं, जहां अंदर जाने की जगह बहुत कम हो गई है। हमेें ऐसी जगह चाहिए, जहां हम कुछ पल के लिए रुक सकें। अच्छी सांस ले सकें और अपने अंदर झांक सकें। इसी को पूरा करेगा तीर्थंकर वनम। उन्होंने बताया कि पांच एकड़ जमीन पर बन रहा यह कोई पार्क या स्थल नहीं होगा, बल्कि सबसे अलग प्रकार का वह स्थान होगा, जहां 24 तीर्थंकरों के नाम से 24 मेडिटेशन स्थान होंगें। हर स्थान पर उसी प्रजाति का पेड़ होगा, जिस प्रजाति के पेड़ के नीचे उसी तीर्थंकर ने लिब्रेशन प्राप्त की थी। ये 24 पेड़ मिलकर एक माइक्रो फोरेस्ट बनाएंगें। इसी साल जून माह में इसका काम पूरा होने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X