Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

घरौंडा विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Updated on Wednesday, April 08, 2026 18:17 PM IST

चंडीगढ़, 8 अप्रैल हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अपने विधान सभा क्षेत्र घरौंडा के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग, वन विभाग तथा सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह तथा सिंचाई विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संजय राहड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान घरौंडा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृतियों की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि विकास कार्यों में कोई देरी न हो।

बैठक में एनसीसी एकेडमी भवन के निर्माण, बसताड़ा के कन्या महाविद्यालय तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। करनाल रिंग रोड से लेकर पं. दीन दयाल मेडिकल यूनिवर्सिटी-कुटैल अप्रोच रोड तक पक्के नाले के दोनों किनारों पर निर्माण और सौंदर्यीकरण को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान नाबार्ड की सहायता से शुरू होने वाली मुनक माइनर की गगसिना से बिजना तक रिमॉडलिंग परियोजना पर भी बात हुई। साथ ही गांवों के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि जनता को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X