Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विधायकों को खरीदने व करोड़ों के आरोप लगाने वालों के विरुद्ध जल्द ही लीगल एक्शन लिया जाएगा :तरुण भंडारी

Updated on Tuesday, April 07, 2026 22:15 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी दी है कि राज्यसभा चुनाव में पच्चीस-पच्चीस करोड़ बांटने के आरोप लगाने वाले नेता साबित करें कि यह पैसा कब और कैसे दिया गया। भंडारी ने कहा कि विधायकों को खरीदने व करोड़ों के आरोप लगाने वालों के विरुद्ध जल्द ही लीगल एक्शन लिया जाएगा उन पर अवमानना का केस करने पर विचार चल रहा है। भंडारी ने कांग्रेस हरियाणा मामलों को लेकर गठित अनुशासन समिति पर सवाल उठा दिए हैं, उन्होंने कहा कि खुद चेयरमैन जहां हरियाणा जनहित कांग्रेस में रह चुके हैं वहीं बाकी के बारे में हरियाणा प्रदेश के लोग जानते हैं।

कांग्रेस से हर बार चूक हुई, राज्यसभा का प्रत्याशी चुनने में हुआ
अंतरात्मा की आवाज पर विधायकों ने वोट डाला


मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अनिल धंतौड़ी, कैलाशो सैनी का नाम लेकर कहा कि यह तो खुद अनुशासन में नहीं रहे और दूसरी पार्टियों में चले गए थे।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वैसे, तो यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है लेकिन पिछले राज्यसभा चुनावों के बारे में भी नेता विपक्ष औऱ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा साफ करें कि पहले गलती करने वालों के विरुद्ध क्या एक्शन लिया गया।
तरुण भंडारी का कहना है कि वैसे कांग्रेस का आंतरिक मामला है लेकिन अगर यह गुनाह है, तो पहले भी हरियाणा में स्याही कांड हो चुका है, 15 वोटों का उस वक्त खेल हुआ था जो पूरे देश में मशहूर है। अब राज्यसभा के सांसद कार्तिकेय शर्मा के चुनाव के दौरान भी वोट रिजेक्ट हुए थे, तो तब कार्रवाई क्यों नहीं हुई, शाम को तीन बजे तक तो कोई भी वोट खराब नहीं होने के दावे किए जा रहे थे। भंडारी ने कहा कि खुद अनुशासन समिति में शामिल लोगों को अनुशासन का नहीं पता क्योंकि जब बड़े लोग अनुशासन तोड़ने लगें, तो अनुशासन की बात करना बेमानी है।
सीएम नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी का कहना है कि कांग्रेस से हर मामले में चूक हुई है, यही हरियाणा में कर्मबीर बौद्ध को प्रत्याशी बनाने में रहा। अधिकांश विधायक विरोध में थे, क्योंकि एक व्यक्ति रिटायर होकर दो चार लोगों को खुश कर सीदा राज्यसभा में चला गया।
कांग्रेस में पुराने कांग्रेसियों को पार्षद का टिकट तक नहीं, एक व्यक्ति नौकरी से रिटायर हुए सीधा राज्यसभा कांग्रेस द्वारा हरियाणा सचिवालय के एक रिटायर हुए कर्मचारी को अचानक ही राज्यसभा में भेजने के फैसले पर हैरानी जाहिर की साथ ही कहा कि कांग्रेस में जीवन खराब कर देने वालों को पार्षद का टिकट तक नहीं मिला लेकिन अचानक ही रिटायर व्यक्ति को अचानक ही कुछ लोगों को खुश कर टिकट लेकर आ गया और सीधे राज्यसभा में चला गया है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X