Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सोनीपत जिला कारागार के कैदियों के लिए कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रम किया शुरू

Updated on Tuesday, April 07, 2026 20:11 PM IST

चंडीगढ़, 7 अप्रैल– पुनर्वास आधारित न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) ने सोनीपत जिला कारागार के कैदियों के लिए कौशल विकास आधारित खाना पकाने की कला एवं भोजनालय संचालन में एक माह का प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया है। यह पहल पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं हालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति दीपक सिबल के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। यह जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सदस्य सचिव (हालसा पंचकूला) जगदीप सिंह ने आज सोनीपत जिला कारागार में आयोजित कार्यक्रम में दी।

जगदीप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम सोनीपत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय और एसआरएम विश्वविद्यालय, दिल्ली-एनसीआर, सोनीपत के सहयोग से संचालित किया गया है। विश्वविद्यालय के विधि संकाय (लीगल एड सेंटर), होटल प्रबंधन संस्थान, प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग तथा विज्ञान एवं मानविकी विभाग की सक्रिय भागीदारी से इस पहल को मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि एक माह की अवधि वाले इस पाठ्यक्रम में कैदियों को खाना पकाने की कला, रसोई प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा, मेन्यू योजना और ग्राहक सेवा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही वित्तीय साक्षरता, लघु व्यवसाय विकास, संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास से जुड़े मॉड्यूल भी शामिल किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता तंत्र के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल कैदियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अपराध की पुनरावृत्ति को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास और कानूनी साक्षरता का संयोजन कैदियों को एक नई दिशा प्रदान करता है और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए तैयार करता है। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनीपत के अध्यक्ष जगजीत सिंह, सोनीपत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह, एसआरएम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. वी. सैमुअल राज, विभिन्न संकायों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जेल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X