Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बंगाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बन रही है सरकार-मुख्यमंत्री

Updated on Tuesday, April 07, 2026 20:01 PM IST

चंडीगढ़, 7 अप्रैल - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बंगाल की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाना चाहते हैं। इसलिए बंगाल में चारों तरफ भाजपा की लहर चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान श्रीरामपुर विधानसभा के प्रत्याशी का नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने श्रीरामपुर विधानसभा के प्रत्याक्षी के पक्ष में रोड शो कर लोगों से भाजपा के समर्थन में वोट डालने की अपील की।   

 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया पश्चिम बंगाल का दौरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रीरामपुर विधानसभा में किया रोड शो

मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लगातार  कम्युनिष्ट पार्टी ने बंगाल के लोगों का शोषण किया है। बड़ी अपेक्षा के साथ लोगों ने ममता बनर्जी की सरकार बनाई थी, लेकिन इस सरकार ने कम्युनिस्टों  से भी ज्यादा अत्याचार किए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल के लोगों ने अब मन बना लिया है कि बीजेपी सरकार बनानी है  बंगाल में ना रोजगार है, ना किसानों की एमएसपी पर फसल बिक रही है और न ही उचित मूल्य दिया जा रहा है। बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी महिलाओं की सुरक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने जिस प्रकार का ताण्डव किया है, उससे जनता त्रस्त हो चुकी है। 

ममता सरकार ने सामाजिक, आर्थिक संस्कृति को ठेस पहुंचाने का किया काम

उन्होंने कहा कि बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने घुसपैठियों को संरक्षण देने का कार्य किया है। इससे हमारी आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने को ठेस पहुंचाने का काम किया है। भ्रष्टाचार में फसी हुई ममता सरकार स्वंय को साधारण होने का दिखावा करती है लेकिन उनकी सरकार में बड़े बड़े घोटाले हो रहे है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गरीब लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने अब तक 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य किया है। भाजपा की नीतियों से गरीब व्यक्तियों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की बहुत सारी जनहितैषी नीतियां हैं लेकिन पश्चिमी बंगाल में एक भी नीति को लागू नहीं किया गया। आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं राजनीतिक द्वेष के चलते बंगाल में लागू नहीं की गईं। इसका परिणाम है कि बंगाल में और अधिक गरीबी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते बंगाल के लोग ममता सरकार से निजात पाना चाह रहे हैं। 

रोड शो से लोगोें में खासा उत्साह एवं जोश

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोड शो में लोगोें का उत्साह एवं जोश देखने वाला बनता है। यहां के लोग प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बंगाल का विकास चाहते है। बंगाल से उद्योगों का पलायन हो गया है। इसके अलावा युवाओं को भी रोजगार के लिए दूसरे स्थानों पर पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बंगाल का युवा सरकार से आहत हैं और बंगाल में भय और भ्रष्टाचार   चरम सीमा पर है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में गरीब परिवारों के लोगों को मकान बनाकर दिए जा रहे है। देश के 80 करोड़ लोगों को भाजपा सरकार राशन पहुंचाने का काम कर रही है। विकसित भारत विकसित बंगाल के उद्देश्य से जनता भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि लोग विश्वास सम्मान चाहते है जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही सम्भव है। बंगाल की जनता ने विकसित भारत और विकसित बंगाल बनाने का संकल्प लिया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, लाडली सुरक्षा योजना में 2100 रुपए की राशि और गरीब लोगों को पक्के मकान बनाकर देने तथा आयुष्मान भारत योजना में 27 लाख लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। आयुष्मान भारत योजना मे 4000 करोड़ रुपए की राशि अब तक इस योजना में खर्च की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण की सभी योजनाओं को भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल की जनता के कल्याण के लिए लागू की जाएगी। श्रीरामपुर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत किया गया।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X