Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. सम्पत सिंह ने 2025-26 के बजट में बीजेपी सरकार द्वारा राशि खर्च न किए जाने के आंकड़े किए पेश

Updated on Tuesday, April 07, 2026 19:12 PM IST

चंडीगढ़, 7 अप्रैल: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. सम्पत सिंह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर बीजेपी सरकार द्वारा 2025-26 के बजट में भारी कुप्रबंधन और प्रदेश की जनता से साथ विश्वासघात करने के गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2 मार्च को बजट अभिभाषण में कहा था बीते वर्ष के बजट का 98 फीसदी खर्च किया गया है। संपत सिंह ने कहा बजट खर्च के मेरे पास 25 फरवरी 2026 तक के आंकड़े उपलब्ध है। 2025-26 के बजट में सरकार ने कुल 729 घोषणाएं की थी। करीब 300 घोषणाओं पर 7500 करोड़ खर्च होना था लेकिन उन पर 31 मार्च 2026 तक जीरो खर्च हुआ।

महत्वपूर्ण योजनाओं पर एक भी पैसा खर्च न किया जाना बीजेपी सरकार का वित्तीय कुप्रबंधन: प्रो. सम्पत सिंह

करीब 300 घोषणाओं पर 7500 करोड़ खर्च होना था लेकिन उन पर 2026 तक खर्च हुआ जीरो

बीजेपी कहती कुछ है और करती कुछ है, सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही है


उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में सब्सिडी वाली कृषि आधारभूत संरचना के लिए 406.12 करोड़ रूपए आवंटित किए गए, खर्च शून्य हुआ। इसी तरह, पंचायती राज एवं विकास विभाग ने ग्रामीण विकास के लिए राज्य वित्त आयोग के तहत आवंटित 890 करोड़ रूपए में से एक भी रुपया खर्च नहीं किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 248 करोड़ रूपए और करनाल स्मार्ट सिटी के लिए 73 करोड़ रूपए का भी उपयोग नहीं हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम कार्यक्रम के लिए आवंटित 357 करोड़ रूपए भी खर्च नहीं किए गए। शिक्षा विभाग में स्कूल आधारभूत संरचना, मॉडल स्कूलों और प्रमुख विज्ञान परियोजनाओं के लिए 310 करोड़ रूपए के बजट में खर्च शून्य हुआ। प्रमुख शिक्षा योजनाओं के लिए आवंटित 1,415 करोड़ रूपए में से केवल 240 करोड़ रूपए ही खर्च किए गए। अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करने के लिए 306 करोड़ रूपए की योजनाओं पर कोई खर्च नहीं हुआ। सभी शहरी आवास योजनाओं के तहत 1,339.90 करोड़ रूपए खर्च नहीं किए गए, जबकि ग्रामीण आवास के 1,540 करोड़ रूपए में से केवल 205 करोड़ रूपए ही खर्च हुए। सूक्ष्म सिंचाई और संबंधित योजनाओं के लिए 1,129 करोड़ रूपए में से कोई खर्च नहीं हुआ। पेयजल आपूर्ति और क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं के लिए आवंटित 865 करोड़ रूपए पर खर्च शून्य। ग्रामीण विकास विभाग में 300 करोड़ रूपए की योजनाओं पर शून्य खर्च हुआ। कुल विभागीय खर्च केवल 18 प्रतिशत तक सीमित रहा। मनरेगा के तहत 446 करोड़ रूपए में से केवल 99 करोड़ रूपए ही खर्च किए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 591 करोड़ रूपए खर्च शून्य। महिला एवं बाल विकास विभाग में 221 करोड़ रूपए की योजनाओं पर कोई खर्च नहीं हुआ, जबकि पोषण कार्यक्रमों के लिए 90 करोड़ रूपए में से केवल 6 करोड़ रूपए ही खर्च हुए। ड्रोन दीदी और ‘संकल्प’ योजना सहित कौशल विकास और रोजगार योजनाओं के लिए आवंटित 151 करोड़ रूपए में से खर्च शून्य। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर 22 फीसदी खर्च किया गया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बजट आवंटन निगरानी एवं विश्लेषण प्रणाली से आंकड़े एकत्रित किए हैं। संपत सिंह ने कहा मैं इस मामले की प्रिंसिपल अकाउंट जरनल, सेंटर फाइनेंस कमीशन और राज्यपाल को शिकायत करूँगा।
इन योजनाओं पर एक भी पैसा खर्च न किया जाना बीजेपी सरकार का वित्तीय कुप्रबंधन है। बीजेपी कहती कुछ है और करती कुछ है। सरकार प्रदेश में सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही है। बीजेपी सरकार ने घी, दूध, लस्सी यहां तक कि बच्चों की किताबों पर इतना टैक्स लगा दिया है कि सरकार के पास रेवेन्यू की कोई कमी नहीं है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि सत्ता पाने के लिए उन पैसों को लोगों में मुफ्त में रेवडिय़ां बांटने के लिए दुरूपयोग किया जाता है। प्रदेश के लोगों को भीख नहीं रोजगार चाहिए। प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा पर खर्च होना चाहिए लेकिन सरकार इनको निजी हाथों में सौंप रही है। सरकार में बैंकों के फ्रॉड के मामले लगातार सामने आ रहें है। विभागों के अधिकारी 5-6 फीसदी पर एफडी करवाते हैं जबकि सरकार 10-12 फीसदी पर कर्ज ले रही है। संपत सिंह ने कहा मंडियों में आज किसानों को फसल बेचने में दिक्कतें आ रही है। जो किसान हल और कस्सी चलाता है उसके बायोमेट्रिक की मांग की जा रही है। अगर किसी किसान की जमीन माँ के नाम है तो क्या वो मंडी में फसल बेचने जाएगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X