Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एम डब्ल्यू बी संस्था पत्रकारों और उनसे जुड़े लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे खड़ी रहती है: प्रवीण अत्रेय

Updated on Tuesday, April 07, 2026 15:17 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीण अत्रेय ने मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) की ओर से हरियाणा सचिवालय के प्रेस रूम में कार्यरत शक्ति चंद शर्मा को आर्थिक सहायता के रूप में 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
शक्ति चंद शर्मा कुछ माह पूर्व एक दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसमें उनके पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। इस कारण उन्हें लंबे समय तक उपचार और प्लास्टर से गुजरना पड़ा। इस अवसर पर प्रवीण अत्रेय के साथ मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी भी उपस्थित रहे। प्रवीण अत्रेय ने इस मौके पर मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था पत्रकारों और उनसे जुड़े लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि एमडब्ल्यूबी ने सदैव निस्वार्थ भावना से सेवा का कार्य किया है और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। वहीं, मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में संस्था ने कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त तथा अस्पतालों में भर्ती पत्रकारों और उनके परिवारों की अनेक अवसरों पर आर्थिक सहायता की है।

शक्ति चंद शर्मा को 20 हजार की आर्थिक सहायता, मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन की पहल की सराहना


उन्होंने बताया कि संस्था के साथ पहले दिन से जुड़े सदस्यों के लिए इस वर्ष से निशुल्क सपरिवार कैशलेस मेडिक्लेम इंश्योरेंस पॉलिसी की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से सदस्यों के लिए 10-10 लाख रुपये का निशुल्क एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस भी करवाया जा रहा है।
धरणी ने कहा कि पत्रकारों का कार्यक्षेत्र चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा होता है, ऐसे में उनके और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की योजनाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पत्रकारों की पेशेवर मजबूती ही नहीं, बल्कि उनके सामाजिक और पारिवारिक सुरक्षा तंत्र को भी सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन आगे भी पत्रकारों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और आपात सहयोग के क्षेत्र में अपने प्रयासों को और अधिक मजबूत करती रहेगी। संस्था सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।
धरनी ने बताया कि मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) आज पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए समर्पित एक सशक्त और विश्वसनीय संस्था के रूप में जानी जाती है। यह संस्था पत्रकारों को संगठित कर उन्हें ऐसा मंच प्रदान कर रही है, जहाँ वे निर्भय होकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें और आवश्यकता पड़ने पर संगठनात्मक समर्थन प्राप्त कर सकें।
एमडब्ल्यूबी का उद्देश्य पत्रकारों की सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। कम समय में संस्था ने जो कार्य किए हैं, वे इसे देश की अग्रणी पत्रकार कल्याण संस्थाओं में स्थापित करते हैं।
निःशुल्क बीमा सुविधा
एमडब्ल्यूबी देश की पहली ऐसी संस्था है, जो पत्रकारों को मृत्यु, दुर्घटना बीमा और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी निःशुल्क उपलब्ध करवा रही है।
अधिकांश संस्थाएं बीमा पॉलिसी के नाम पर पत्रकारों से शुल्क लेती हैं, लेकिन एमडब्ल्यूबी किसी भी पत्रकार से बीमा के एवज में एक रुपया भी शुल्क नहीं लेती।
हाल ही में एक वरिष्ठ पत्रकार के निधन के कुछ दिनों बाद, संस्था द्वारा करवाई गई बीमा पॉलिसी के माध्यम से उनके परिवार को 10 लाख रुपये की राशि बीमा कंपनी द्वारा दिलवाई गई।
वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान की अनूठी परंपरा
एमडब्ल्यूबी ऐसी पहली संस्था है, जिसने समाज को अपना लंबा जीवनकाल देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान और बलिदान को समझा। संस्था ने एक नई परंपरा शुरू की, जिसमें हर कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के तीन वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया जाता है। अब तक यह सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री कंवर पाल गुज्जर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, एवं विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के हाथों विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदान किया गया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X