Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस संगठन में अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा कद: जितेंद्र बघेल

Updated on Monday, April 06, 2026 21:46 PM IST

गुडग़ांव। अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सचिव एवं हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि संगठन में अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं का कद बढ़ेगा। हम सब कांग्रेस संगठन के सच्चे सिपाही हैं। हमें एकता और मजबूती के साथ काम करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का काम करना है। वे सोमवार को यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में गुडग़ांव शहरी कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने की।

-जिला शहरी कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक में हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी ने कही यह बात
-बोले, हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी सच्चे सिपाही की तरह संगठन को मजबूत करे


हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल का गुडग़ांव कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर व अन्य पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। हम जनता के हितों को मजबूती के साथ उठाकर जनता का विश्वास और मजबूत कर रहे हैं। बैठक में पहुंचे वार्ड प्रभारियों को भी उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए टिप्स दिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का आह्वान किया कि संगठन में होने को ही अपनी जिम्मेदारी समझकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें। सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि जनता की हितैषी कहकर और वोटों की चोरी करके सत्ता में आई भाजपा को जनता से कोई मोह नहीं है। सरकार बनाने के बाद भाजपा का हर नेता जनता से दूर हो गया है। ऐसे में उनसे जनता को कोई उम्मीद भी नहीं रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केंद्र और राज्यों में सरकार बनाकर वहां की जनता का भला करने की बजाय अपने संगठन के लिए काम करती है। हर मुख्यमंत्री, हर मंत्री, हर सांसद भाजपा संगठन के लिए काम करता है। इसलिए उनसे देशहित, प्रदेशहित की उम्मीद ही रखना बेमानी है।  

संगठन में बतौर कार्यकर्ता हम सब जिम्मेदार: पंकज डावर
कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने बैठक में कहा कि संगठन में बतौर कार्यकर्ता हम सब जिम्मेदार हैं। पद मिलने से यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इसलिए हमें काम भी उसी के अनुरूप करना होता है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों, जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के विरोध में हर कार्यकर्ता ने हमेशा एकजुटता दिखाते हुए काम किया है। विरोधियों द्वारा विरोध में दिए जाने वाले बयानों पर जवाब अपने संख्याबल से दिया है। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा और देश की जनता कांग्रेस में एक उम्मीद देख रही है। जिस कांग्रेस के राज में अंतिम व्यक्ति तक को जमीनी स्तर पर सुविधाएं मिलती थी, आज भाजपा के रात में सुविधाएं हवा-हवाई ही हैं। दावे तो बहुत होते हैं, मगर मिलता कुछ नहीं है। इसलिए आने वाले समय में देश में भी और प्रदेश में भी जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X