Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

टोल वसूली और कलेक्टर में बेतहाशा इज़ाफा, जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ — राव नरेंद्र सिंह

Updated on Thursday, April 02, 2026 18:20 PM IST

चंडीगढ़, 02 अप्रैल 2026। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में टोल वसूली और कलेक्टर दरों में लगातार हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते आम जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है।
राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है और कलेक्टर दरों में बार-बार वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर सीधा प्रहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए ऐसे निर्णय “जख्मों पर नमक छिड़कने” के समान हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की पूरी व्यवस्था भ्रष्टाचार में लिप्त नजर आती है। प्रदेश में जगह-जगह घोटालों की खबरें सामने आ रही हैं और करोड़ों रुपये के गबन के आरोप लग रहे हैं। एक ओर जनता की खून-पसीने की कमाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर टोल टैक्स और कलेक्टर दरों में वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का दायित्व है कि वह जनता को राहत प्रदान करे, लेकिन इसके विपरीत लगातार नए आर्थिक बोझ थोपे जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि टोल वसूली की व्यापक समीक्षा की जाए और कलेक्टर दरों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र इस विषय पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
राव नरेंद्र सिंह ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी सदैव आमजन के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X