Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

ब्राजील में तेजी से बढ़ रहा है कोविड-19 का खतरा

Updated on Saturday, May 23, 2020 11:27 AM IST

ब्राजील, 23 मई : दुनियाभर में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में ब्राजील की स्थिति काफी खराब होती जा रही है। इस देश ने कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या में शुक्रवार को रूस को भी पीछे छोड़ दिया है। अब ब्राजील कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामलों वाले देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहला स्थान अमेरिका का है, जो वायरस से दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। ब्राजील में अब कोरोना वायरस के कुल मामले 330,890 हो गए हैं। यहां अब तक 21,048 लोगों की मौत हो गई है।ब्राजील में वायरस के प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां बीते 24 घंटों में 1001 लोगों की मौत हो गई है। जिससे मरने वालों की कुल संख्या 21 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी दक्षिण अमेरिका को महामारी का "एक नया एपीसेंटर" घोषित किया है। डब्ल्यूएचओ के आपात निदेशक माइक रयान ने कहा, साफतौर पर कई देशों में चिंता बनी है, लेकिन स्पष्ट रूप से सबसे अधिक प्रभावित ब्राजील है। वहीं अमेरिका की बात करें तो जॉन्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 1,260 मौतें हुई हैं, अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 95,921 हो गया है। वहीं अमेरिका में अब तक 16 लाख से अधिक संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा रूस में कुल 326,488 मामले दर्ज किए गए हैं। इस देश में वायरस से अब तक 3,200 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील में होने वाली मौतों की संख्या वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, स्पेन और फ्रांस के बाद दुनिया में छठी सबसे अधिक है। लेकिन जून तक ब्राजील में संकट चरम पर होने की उम्मीद नहीं है। यहां के राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो ने वायरस की तुलना "छोटे फ्लू" से की थी। उन्होंने राज्य और स्थानीय अधिकारियों की भी निंदा की क्योंकि उन्होंने (राज्य और स्थानीय अधिकारियों) लोगों को घरों में रहने को कहा था। राष्ट्रपति ने कहा कि वह अर्थव्यवस्था को अनावश्यक रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं।

(MOREPIC1)

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X