अंबाला, 31 मार्च। अयोध्या धाम की यात्रा पर गई विशेष ट्रेन में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया। यात्रा के दौरान डॉक्टर अनिका अग्रवाल, डॉक्टर पीयूष चहल, साहिल फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स प्रियंका की टीम ने ट्रेन में सफर कर रहे श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया।
डॉ. अनिका ने बताया कि यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं ने सर्दी, खांसी, जुकाम, दस्त, उल्टी और बुखार जैसी सामान्य बीमारियों की शिकायत की है।टीम ने मौके पर ही उनका प्राथमिक उपचार किया और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाईं, जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।