Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अनुराग ठाकुर ने  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ में ₹10.5 करोड़ की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय मानक के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का उद्घाटन किया

Updated on Tuesday, March 31, 2026 19:57 PM IST

चंडीगढ़, 31 मार्च। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUH), महेंद्रगढ़ में खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए ₹10.5 करोड़ की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय मानक के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का उद्घाटन कर इसे खिलाड़ियों व विश्वविद्यालय के छात्रों को समर्पित किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय में विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का योगदान विषय पर छात्रों से संवाद कर उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि पिछले एक दशक में मोदी सरकार ने 100 वर्ष की उपलब्धियाँ हासिल करने का काम किया है।
 
मोदी सरकार ने दशक में हासिल की शतक की उपलब्धि: अनुराग सिंह ठाकुर भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाना भी विकसित भारत लक्ष्य का हिस्सा: अनुराग सिंह ठाकुर युवाओं की ऊर्जा से विकसित भारत यात्रा को मिल रही गति: अनुराग सिंह ठाकुर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ यह हर्ष का विषय है कि आज मुझे हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के उद्घाटन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। 400 मीटर का अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला सिंथेटिक ट्रैक विश्वविद्यालय परिसर में खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा और खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यह सुविधा विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ क्षेत्र के उभरते एथलीटों के लिए भी अत्यंत लाभकारी होगी, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे। जब कोई युवा मैदान पर पसीना बहाता है, तब वह केवल अपनी फिटनेस नहीं बना रहा होता, बल्कि वह अपने भीतर एक मजबूत चरित्र और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी विकसित कर रहा होता है”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हमने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। 2047 में जब भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, तो उस लक्ष्य तक पहुँचने की यह यात्रा देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यही समय आपके जीवन का भी सबसे महत्वपूर्ण काल है। आज अगर देश के युवाओं में ऊर्जा भरपूर है तो तो हम उनके लिए अवसर भी ला रहे हैं  और इस संकल्प की सिद्धि युवाओं के सहयोग के बिना संभव नहीं है । आज नए पीढ़ी की ऊर्जा और पुराने पीढ़ी का अनुभव विकसित भारत के हमारे यात्रा को गति दे रहा है । हमारा लक्ष्य है एक भारत श्रेष्ठ भारत, हमारा लक्ष्य है पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक भारत को विकास, विरासत और राष्ट्रवाद के एक डोर में बांधना”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “आने वाले दशकों में, भारत अपनी युवा शक्ति के दम पर विश्व का नेतृत्व करेगा। आज का भारत एक युवा राष्ट्र है जहाँ 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। लेकिन इससे अधिक महत्वपूर्ण बात यह है की देश की लगभग 40 करोड़ युवा 15 से 19 वर्ष के बीच हैं ।भारत दुनिया का वह एकमात्र देश है जिसके पास इतनी विशाल, सक्षम और ऊर्जावान Gen Z है, जो सिर्फ भागीदार नहीं, बल्कि Growth Engine बनने के लिए तैयार है । हमारा लक्ष्य है भारत को पाँच वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करना ।भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाना भी विकसित भारत के हमारे सपने का हिस्सा है, एक वह भी समय था जब अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के पदक तालिका में हम कहीं नहीं होते थे या फिर एक दो पदकों के साथ आखरी पायदान पर कहीं खड़े होते हैं । आज विश्व में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के चर्चे हो रहे हैं ।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X