चंडीगढ़, 25 मार्च — केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) — वीबी-जी राम जी (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025” के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में लोगो डिजाइन, राष्ट्रीय रील/वीडियो चैलेंज एवं ऑनलाइन क्विज शामिल हैं जिसकी अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है।
प्रतियोगिताओं में लोगो डिजाइन, राष्ट्रीय रील/वीडियो चैलेंज एवं ऑनलाइन क्विज होगी शामिल
|
प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वीबी-जी राम जी अधिनियम के बारे में व्यापक, प्रचार— प्रसार व जागरूकता के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहा है। इन प्रतियोगिताओं में युवा, विद्यार्थी व आम नागरिक भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि मायगव (MyGov) पोर्टल पर आयोजित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता तथा माय भारत (MY Bharat) पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय रील/वीडियो चैलेंज “60 सेकेंड्स फॉर माय विलेज” एवं विकसित भारत-जी राम जी क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी भाग ले सकते हैं और अपनी प्रवृष्टियां भेज सकते हैं।